न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐतिहासिक ऊंचाई के साथ सेंसेक्स 37000 के पार, निफ्टी ने भी 11172 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

गुरूवार की सुबह शेयर बाजार खुलते ही खासी तेजी देखने को मिली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 11:56:26

ऐतिहासिक ऊंचाई के साथ सेंसेक्स 37000 के पार, निफ्टी ने भी 11172 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

गुरूवार की सुबह शेयर बाजार खुलते ही खासी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 140 अंकों की तेजी के साथ 37,000 के स्तर पर पहुंच गया हालांकि कुछ समय बाद थोड़ा नीचे आकर हरे निशान के साथ कारोबार करने लगा। दूसरी ओर निफ्टी ने भी आज 11172 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। आज तेल कंपनियों के शेयर कुछ नीचे हैं, वहीं निफ्टी में एसबीआई को फायदा होता दिख रहा है।

इन शेयरों में दिखा उछाल-

पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में काफी खरीदारी हो रही है। अंबूजा सीमेंट, आईटीसी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट,आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक 2.2-0.7 फीसदी तक चढ़े हैं सिर्फ मेटल और आईटी शेयरों में दबाव दिख रहा है।
इन शेयरों में गिरावट-

सन फार्मा ,एचपीसीएल, अदानी पावर,भारती इंफ्राटेल, बीपीसीएल, एचयूएल, हीरो मोटो, और टाटा स्टील 1.8-0.3 फीसदी तक गिरे हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपये में दूसरे दिन सुधार जारी रहा। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बीच निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 68.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा डीलरों ने कहा कि निर्यातकों एवं बैकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला। इसके अलावा, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला। कल के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे सुधरकर 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बुधवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी बाजार नैस्डैक में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर पर जाकर बंद हुआ और जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यूरोपीयन यूनियन से व्यापारिक रियायतें मिलने और तकनीकी शेयरों में मजबूती की वजह से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 172.16 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 25,414.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.47 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 7,932.24 पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल