न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM पद पर येदियुरप्पा की हुई ताजपोशी, पहले 3 बार बन चुके हैं सीएम, एक बार भी पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बीएस येदियुरप्पा आज चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। वही उनके मंत्री फ्लोर टेस्ट के बाद शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 8:01:28

CM पद पर येदियुरप्पा की हुई ताजपोशी, पहले 3 बार बन चुके हैं सीएम, एक बार भी पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बीएस येदियुरप्पा आज चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। वही उनके मंत्री फ्लोर टेस्ट के बाद शपथ लेंगे। इससे पहले, कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्य के गवर्नर से दिन में अपने नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया था। कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले जब 3 बार वह CM बने तो एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

- 12 नवंबर से 19 नवंबर 2007

- 30 मई 2008 से 31 जुलाई 2011

- 17 मई 2018 से 19 मई 2018

अब सबसे बड़ा सवाल जहन में आता है कि येदियुरप्पा के साथ ऐसा क्यों होता है? इस बार फिर लगता है येदियुरप्पा नहीं है कि वो आखिर कब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे, इसलिए अच्छी किस्मत के लिए उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग ही बदल ली है। राज्यपाल को जो पत्र उन्होंने सौंपा है उसमें उन्होंने अपने नाम में से एक ‘D’ घटाया है और एक ‘I’ को जोड़ा है। दरअसल, बीएस येदियुरप्पा अभी तक अपने नाम की स्पेलिंग B.S. Yeddyurappa लिखते आए हैं, लेकिन अब राज्यपाल को जो उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, उसमें B.S. Yediyurappa लिखा है।

एक नजर येदियुरप्पा के सियासी सफ़र पर

येदियुरप्पा पहली बार 12 नवंबर, 2007 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। सीएम बनने के बाद आठवें ही दिन 19 नवंबर, 2007 को उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। गठबंधन सरकार में हुए समझौते के अनुसार मुख्यमंत्री पद पर दोनों दलों के नेताओं को बराबर-बराबर वक्त तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहना था। समझौते के तहत येदियुरप्पा ने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को फरवरी, 2006 में सीएम बनवा दिया था, लेकिन जब अक्टूबर, 2007 में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का वक्त आया तो कुमारस्वामी मुकर गए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

नवंबर, 2007 में राष्ट्रपति शासन खत्म हुआ। 12 नवंबर 2007 को येदियुरप्पा कर्नाटक के सीएम बने। लेकिन मंत्रालयों में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और उनको 19 नवंबर, 2007 को त्यागपत्र देना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली। येदियुरप्पा ने 30 मई 2008 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के मामलों में उनका नाम लिया। बीजेपी दबाव में आ गई फिर उन्होंने 31 जुलाई 2011 को पद से इस्तीफा दे दिया।

मई 2018 में बीजेपी को बहुमत से आठ सीटें कम मिलीं। फिर भी राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी के नाते उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया। 17 मई 2018 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। लेकिन वो बहुमत साबित करने का जादुई आंकड़ा नहीं जुटा सके। इसलिए इसलिए 23 मई को इमोशनल भाषण के साथ उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा। उसके बाद कांग्रेस के सहयोग से जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम बने। अब कुमारस्वामी की सरकार गिर गई है। येदियुरप्पा चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। देखना ये है कि उनका यह कार्यकाल पूरा होता है या नहीं?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत