न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूके : पायलटों की हड़ताल से 2000 गुना बढ़ा किराया, ब्रिटिश एयरवेज की सभी उड़ानें रद्द, 3 लाख यात्रियों पर असर

हड़ताल के कारण अन्य कंपनियों की फ्लाट्स का किराया 1000 से 2000 गुना बढ़ गया है। खास तौर पर लंदन से टोक्यो, लंदन से जोहान्सबर्ग समेत कई उड़ानों के किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Sep 2019 8:38:54

यूके : पायलटों की हड़ताल से 2000 गुना बढ़ा किराया, ब्रिटिश एयरवेज की सभी उड़ानें रद्द, 3 लाख यात्रियों पर असर

ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) के 4000 से अधिक पायलट (Pilots) वेतन विवाद को लेकर हड़ताल पर हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि एयरलाइंस ने हर दिन उड़ान भरने वाली अपनी 850 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। जिसका असर दुनिया भर के करीब 3 लाख यात्रियों पर पड़ा है। इससे करीब 80 मिलियन पाउंड (704 करोड़ रु) का नुकसान होगा। न्यूयॉर्क, दिल्ली, हॉन्गकॉन्ग और जोहानेसबर्ग की सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने यात्रियों से कहा है कि अगर आपकी फ्लाइट रद्द हो गई है तो एयरपोर्ट पर न जाएं। ब्रिटिश एयरवेज ने सोमवार को कहा था कि पायलटों की हड़ताल के पहले दिन वह ब्रिटेन के सभी हवाईअड्डों से अपनी करीब-करीब सभी उड़ानें निरस्त करने को बाध्य है।

बता दे, एयरलाइन के 100 साल के इतिहास की यह सबसे बड़ी हड़ताल मानी जा रही है। ब्रिटिश एयरवेज ने जारी एक वक्तव्य में कहा, 'पायलटों के साथ वेतन संबंधी विवाद को सुलझाने के कई महीने चले प्रयास के बावजूद, हम इस स्थिति में पहुंचे हैं इसके लिए हमें बहुत खेद है।' एयरलाइन ने बताया कि ब्रिटेन की एयरलाइन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज के 4,300 के करीब पायलट पिछले 9 माह से वेतन विवाद को लेकर उलझे हुए हैं। उनकी हड़ताल की वजह से 3 लाख से अधिक लोगों की यात्रा का कार्यक्रम गड़बड़ा सकता है।

हड़ताल का असर 1000 से 2000 गुना बढ़ गया किराया

बता दे, हड़ताल के कारण अन्य कंपनियों की फ्लाट्स का किराया 1000 से 2000 गुना बढ़ गया है। खास तौर पर लंदन से टोक्यो, लंदन से जोहान्सबर्ग समेत कई उड़ानों के किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 90 मिनट की उड़ान के लिए 75000 रुपये और 8 घंटे की उड़ान के लिए 220000 रुपये देने पड़ रहे हैं।

एयरलाइन ने कहा है कि वह अभी भी ब्रिटिश एयरलाइन पायलट्स एसोसिएसन (बीएएलपीए) के साथ बातचीत के लिए तैयार है। एयरलाइन ने कहा है, 'दुर्भाग्य से बीएएलपीए से हमारे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि कौन से पायलट हड़ताल पर होंगे, हम यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि कितने पायलट काम पर पहुंचेंगे और वह कौन सा विमान उड़ाने की योग्यता रखते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में हमारे सामने कोई विकल्प नहीं बचता है और हम करीब करीब शत प्रतिशत उड़ानों को निरस्त कर रहे हैं।'

ब्रिटिश एयरवेज ने जारी एक वक्तव्य में कहा, 'पायलटों के साथ वेतन संबंधी विवाद को सुलझाने के कई महीने चले प्रयास के बावजूद, हम इस स्थिति में पहुंचे हैं इसके लिए हमें बहुत खेद है।'

ऐसी आशंका है कि पायलट मंगलवार को भी अपनी हड़ताल जारी रख सकते हैं और उन्होंने एक दिन और 27 सितंबर को हड़ताल की धमकी दी है। इसके बाद भी यदि विवाद और बढ़ता है तो सर्दियों की छुट्टियों में भी उनकी हड़ताल हो सकती है। पायलटों के संगठन बीएएलपीए ने इससे पहले एयरलाइन के जुलाई में पेश तीन साल में 11.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत