न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स कनेक्शन / रिया को मिली जमानत, एक महीने बाद जेल से आएंगी बाहर

रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 11:28:20

ड्रग्स कनेक्शन / रिया को मिली जमानत, एक महीने बाद जेल से आएंगी बाहर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन (Drugs Connection) को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट रिया की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाया। एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी। मंगलवार को सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 14 दिन और बढ़ा दी थी। अब बेल मिलने के बाद रिया पूरे एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगी। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है।

रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।

NCB ने जमानत का किया था विरोध

इससे पहले NCB ने कोर्ट में रिया और शोविक की जमानत का विरोध किया था। जांच एजेंसी ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर्स हैं। दोनों कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हुए हैं। इन पर धारा 27A लगाई गई है, इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। NCB ने कहा कि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है। उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था।

सामने आई थी रिया की ड्रग्स चैट

बता दें, रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?