न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रकुलप्रीत सिंह को मिला NCB का समन, कल होंगी पूछताछ; आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुलप्रीत सिंह (RakulPreet Singh) शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 1:19:26

रकुलप्रीत सिंह को मिला NCB का समन, कल होंगी पूछताछ; आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगी दीपिका पादुकोण

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे एनसीबी (NCB) ने बॉलीवुड की चार बड़ी हस्तियों से पूछताछ के लिए बुधवार को समन जारी कर दिए। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुलप्रीत सिंह (RakulPreet Singh) शामिल हैं। रकुलप्रीत को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालाकि, सुबह रकुलप्रीत ने कहा था कि उन्हें समन नहीं मिला है। लेकिन, अब NCB ने बताया है कि रकुलप्रीत ने समन मिलने की बात मान ली है। उन्होंने अपना एड्रेस भी अपडेट करवा दिया है। रकुल ने एनसीबी को कहा है कि वे कल यानि शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होंगी।

bollywood,drug case,sushant singh rajput drug case,rakul preet singh,rhea chakraborty,drugs,ncb

बहाना बना रही थी रकुल

इससे पहले आज सुबह रकुल प्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इंकार किया था। जिसके बाद एनसीबी ने कहा था कि रकुल बहाना बना रही हैं। रकुल से एनसीबी अधिकारियों ने कई बार सपंर्क करने की कोशिश की। लेकिन रकुल ने एनसीबी के फोन का रिस्पॉन्स नहीं दिया। एनसीबी के अधिकारी केपीएस मल्होत्रा का कहना था कि रकुल प्रीत सिंह को समन दिया गया था और उन्हें कई प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टैक्ट किया गया। इसमें फोन भी शामिल है। उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। रकुल अपने फोन को नहीं उठा रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को घर पर जाकर समन दिया गया था। इन दोनों से पूछताछ की जाएगी।

उधर, फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा से NCB ऑफिस में पूछताछ चल रही है। सुशांत और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी बुलाए जाने की रिपोर्ट है। NCB ने मुंबई में 3 जगहों पर छापे मारे हैं। इस बारे में अभी ज्यादा डिटेल नहीं मिल पाई है।

bollywood,drug case,sushant singh rajput drug case,rakul preet singh,rhea chakraborty,drugs,ncb

दीपिका शूटिंग छोड़ वापस आ रहीं मुंबई

दीपिका की बात करें तो क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा के साथ दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी। चैट में दीपिका करिश्मा से पूछ रही थीं- माल है क्या? अब दीपिका को एनसीबी के सामने ड्रग्स को लेकर तीखे सवालों का जवाब देना होगा। खबरें हैं कि एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टेंशन में आ गई थीं। दीपिका ने अपने परिवारवालों और लीगल टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। वकीलों से सलाह ली। माना जा रहा है कि दीपिका अपनी गोवा की शूटिंग को छोड़ मुंबई वापसी कर रही हैं। यहां वे एनसीबी के सामने भी हाजिर होंगी।

ड्रग्स की कितनी मात्रा पर कितनी सजा?

गांजा

1 किलो से कम बरामद हो तो छोटी मात्रा है। 1 किलो से 20 किलो के बीच इंटरमीडिएट मात्रा है। दोनों जमानती अपराध हैं। 20 किलो से ऊपर कमर्शियल मात्रा है। ये गैर जमानती है।

चरस, कोकीन, मरिजुआना और हशीश

100 ग्राम से कम छोटी मात्रा है। जमानत मिल जाती है। 100 ग्राम से 1 किलो तक हो तो जमानत फैक्ट्स के आधार पर मिलती है। 1 किलो से ऊपर होने पर जमानत नहीं मिलती।

हेरोइन

5 ग्राम से कम छोटी मात्रा है, यह जमानती अपराध है। 250 ग्राम से ज्यादा कमर्शियल मात्रा है। इसमें कम से कम 10 साल सजा का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत