न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा: खराब स्क्रीनप्ले का शिकार हुई ‘रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर’

रॉबी ग्रेवाल ने उनके किरदार को सही दिशा नहीं दी है। उन्होंने जॉन अब्राहम के किरदार के लिए कई ऐसे दृश्यों की रचना की है जो उनकी बेवकूफी को दर्शाते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 3:30:05

फिल्म समीक्षा: खराब स्क्रीनप्ले का शिकार हुई ‘रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर’

निर्माता — वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
लेखक निर्देशक — रॉबी ग्रेवाल
स्टारकास्ट — जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम, सिकन्दर खेर, मौनी रॉय
रेटिंग — 2 स्टार
अवधि — 2 घंटे 19 मिनट

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर परमाणु और सत्यमेव जयते सरीखी फिल्में देने वाले जॉन अब्राहम से इस बात की उम्मीद कतई नहीं थी कि वे दर्शकों को एक ऐसी फिल्म देंगे जिसका स्क्रीनप्ले इतना खराब होगा। एक जासूसी फिल्म बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखना होता है कि फिल्म का नायक जो जासूस है वह दर्शकों में अपनी गम्भीर छवि को पेश करे। यदि आप उसके किरदार के साथ खिलवाड़ करते हैं तो वह जासूस कम मसखरा ज्यादा लगेगा और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी है जहाँ जॉन अब्राहम जासूस कम और मसखरे ज्यादा नजर आते हैं। रॉबी ग्रेवाल ने उनके किरदार को सही दिशा नहीं दी है। उन्होंने जॉन अब्राहम के किरदार के लिए कई ऐसे दृश्यों की रचना की है जो उनकी बेवकूफी को दर्शाते हैं। जैसे दुश्मनों के घर में नायिका से बातचीत करना, उसके लिए गीत गाना, बीच सडक़ पर टैक्सी में बैठ कर रोमांस करना आदि एक रॉ एजेंट मूर्खतापूर्ण काम है। इससे उसकी विश्वसनीयता कम होती है। तमाम बड़े सितारे, ग्रैंड प्रोडक्शन वैल्यू और बेहतरीन लोकेशंस बुरे स्क्रीनप्ले का शिकार हो गए।

romeo akbar walter,romeo akbar walter movie review,john abraham,john abraham movie,john abraham news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रॉ यानी रोमियो अकबर वॉल्टर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के जन्म की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। मध्यान्तर से पहले फिल्म बोझिल है जो दर्शकों में वो उत्सुकता नहीं जगा पाते जिसकी इस विषय पर बनी फिल्मों को जरूरत होती है। मध्यान्तर के बाद फिल्म कुछ रफ्तार पकड़ती है लेकिन तब तक निर्देशक से देर हो चुकी थी जिसके चलते दर्शक उससे जुड़ नहीं पाता है। यदि रॉबी ग्रेवाल इसका स्क्रीनप्ले सही रखते तो यह एक अच्छी जासूसी फिल्म हो सकती जो निश्चित रूप से दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में कामयाब होती है।

रोमियो एक बैंक में काम करता है और रॉ उसे एक एजेंट के रूप में चुनकर अकबर मल्लिक बनाकर पाकिस्तान भेज देता है। वो वहां से कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजता है। इस बीच उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रोमियो से अकबर मल्लिक बना यह रॉ एजेंट वाल्टर कैसे बनता है, इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म रॉ। अभिनय की बात करें तो जॉन अब्राहम ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। हालांंकि कहीं-कहीं वे ओवर एक्टिंग का शिकार हो गए हैं। सिकन्दर खेर का अभिनय शानदार है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि यदि उन्हें सही किरदार और निर्देशक मिले तो वे स्वयं को बेहतर अभिनेता साबित कर सकते हैं। फिल्म में उनके हिस्से में आए दृश्यों में कुछ ऐसे हैं जिनमें उन्होंने अपनी छाप छोडऩे में सफलता पाई है। रॉ प्रमुख की भूमिका में जैकी श्रॉफ प्रभावित करते हैं। मौनी रॉय इस फिल्म में नहीं होती तब भी काम चल सकता था। इनके होने से रॉबी को फिल्म में प्रेस प्रसंग और गीतों के लिए जगह बनानी पड़ी जिससे फिल्म की गति व कथानक में रुकावट आती है। फिल्म को जिन स्थानों पर फिल्माया गया है वह फिल्म के कथानक को विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम