न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ : बॉडी वार्न कैमरे से सजेगी अब ट्रैफिक पुलिस की वर्दी, तुरंत मिलेगी नोक-झोंक की जानकारी

अब ट्रैफिक पुलिस को 15 बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या पुलिस गलत करती है, तो इसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी। बॉडी वार्न कैमरा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की वर्दी के ऊपर लगा रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 4:46:15

हनुमानगढ़ : बॉडी वार्न कैमरे से सजेगी अब ट्रैफिक पुलिस की वर्दी, तुरंत मिलेगी नोक-झोंक की जानकारी

अक्सर देखा जाता हैं कि ट्रैफिक पुलिस और जनता के बीच कई बार नियमों की अनदेखी नोंक-झोंक तक पहुंच जाती हैं जहां कई बार जनता की गलती होती हैं तो कई बार पुलिस की ज्यादती। इससे जुड़े कई मामले पुलिस के पास पहुंचते हैं। इसे देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिस को 15 बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या पुलिस गलत करती है, तो इसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी। बॉडी वार्न कैमरा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की वर्दी के ऊपर लगा रहेगा। कैमरे के जरिए पुलिस और लोगों के बीच हुई बातचीत और अन्य गतिविधियों को कैद किया जा सकेगा। एक तरह से यह सीसीटीवी कैमरे की तरह काम करता है। इसमें 29 जीबी कार्ड भी लगा हुआ है। जिन चौक-चौराहों पर भीड़ ज्यादा रहती है, वहां तैनात कर्मियों को ज्यादा क्षमता वाले कैमरे दिए जाएंगे। इनमें वीडियो की क्वालिटी भी बेहतर होगी। कैमरे की गुणवत्ता इस कदर होगी कि पुलिस और लोगों के बीच हुई हर बात स्पष्ट सुनाई और दिखाई देगी।

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अनिल चिंदा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस थाना में 15 बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। यह कैमरे सभी चालान अधिकारियों को दिए हैं। ड्यूटी शुरू होते ही कैमरे ऑन हो जाएंगे। ड्यूटी के दौरान चालान अधिकारी कैमरा बंद नहीं कर सकता है। इसके अलावा चालान अधिकारियों का लोकेशन भी देखी जा सकेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ होने वाली धक्का-मुक्की का भी रिकॉर्ड होगा। इसके लिए जिले को 28 कैमरा युक्त हेलमेट उपलब्ध करवाए गए हैं। हेलमेट को सभी पुलिस थानों में भिजवा दिया गया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान अगर कोई भगदड़ या मारपीट होती है तो पुलिस के पास उसकी पूरी रिकार्डिंग रहेगी। इिससे पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेगी। इससे पुलिस को मदद मिलेगी।

हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन ने कहा कि फील्ड में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध करवाने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस और वाहन चालकों के बीच मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर 15 कैमरे ट्रैफिक चालान अधिकारियों को दिए गए हैं। अगर अब इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत उसकी जांच करवाई जा सकती है, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कैमरों से पुलिस के व्यवहार व कार्यशैली में पारदर्शिता भी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती