Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर धमाका, देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jan 2021 10:14:53

दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर धमाका, देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का मानना है ये लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है। CISF ने कहा, '63 एयरपोर्ट्स के साथ महत्वपूर्ण संस्थानों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।'

धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि शुक्रवार को ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह है।
ब्लास्ट को लेकर भारत और इजराइल के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैंने इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से बात की है। हमने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दूतावास और वहां काम करने वाले डिप्लोमेट्स को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। घटना की जांच की जा रही है और दोषियों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इसके बाद इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी का बयान आया कि भारत के विदेश मंत्री ने सभी इजराइली डिप्लोमेट की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने ब्लास्ट करने वालों को जल्द खोजने की बात भी कही है। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया है। इस मामले में इजराइल पूरी मदद करने को तैयार है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद शाह को स्थिति से अवगत कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने पुलिस को जांच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और षड्यंत्रकारियों को ढूंढ़ निकालने का निर्देश दिया है। दूतावास के बाहर हुए विस्फोट में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका