न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो के साथ वीडियो कॉल कर युवकों को करता था ब्लेकमेल, आरोपी गिरफ्तार

एक युवक पहले लड़कियों की के नाम से फर्जी रिक्वेस्ट भेजकर युवकों से दोस्ती करता था और फिर लड़कियों की एडिट की गई तस्वीरों के साथ युवकों को वीडियो कॉल कर स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 9:31:58

राजस्थान : इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो के साथ वीडियो कॉल कर युवकों को करता था ब्लेकमेल, आरोपी गिरफ्तार

पैसा कमाने के लिए कई लोग अपने शातिर दिमाग को गलत काम में लगाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया प्रदेश की राजधानी जयपुर से जहां एक युवक पहले लड़कियों की के नाम से फर्जी रिक्वेस्ट भेजकर युवकों से दोस्ती करता था और फिर लड़कियों की एडिट की गई तस्वीरों के साथ युवकों को वीडियो कॉल कर स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल करता था। युवती के साथ अश्लील फोटो वाली स्क्रीन शॉट को वायरल करने की धमकियां देकर युवकों से मोटी रकम वसूल करता था।

डीसीपी (साउथ) मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हितेश सैनी (24) विजय विहार कॉलोनी, नया खेड़ा, विद्याधर नगर में रहता है। उसके खिलाफ एक युवक ने विधायकपुरी थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि 6 नवंबर को उसे इंस्टाग्राम पर प्रियांशी नाम की लड़की के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर हितेश ने पीड़ित युवक को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। झांसे में आए पीड़ित युवक ने लड़की समझकर उसे वीडियो कॉल किया।

वीडियो कॉल में लड़की की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो लगाई, फिर धमकाकर रुपए मांगे

थानाप्रभारी ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान हितेश सैनी ने लड़की के फोटो को अश्लील फोटो लगाकर पीड़ित युवक से बातचीत की। इस दौरान उसने स्क्रीन शॉट खींच लिए। वीडियो कॉल पूरी होने पर हितेश ने पीड़ित युवक के मोबाइल पर युवती के फोटो के साथ लिया गए स्क्रीन शॉट भेजे। इन स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपए मांगे।

उसने युवक को ब्लेकमेल कर रुपए पेटीएम पर भेजने को कहा। तब पीड़ित युवक ने विधायकपुरी थाने पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद थानाप्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने सायबर सेल की मदद से चंद घंटों के भीतर आरोपी हितेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हेडकांस्टेबल सत्येंद्र डांगी, कांस्टेबज राजकुमार व विजेंद्र तथा स्पेशल टीम के पुलिस इंस्पेक्टर लखन सिंह खटाणा ने अहम रोल निभाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत