न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

... अगर आज बेल नहीं मिली तो यह होगा सलमान का अगला कदम

सलमान के वकील ने कहा कि दोषसिद्धि को निलंबित करने और जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की गई है। जमानत याचिका पर शुक्रवार सुबह सुनवाई होने की उम्मीद है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Apr 2018 9:19:34

... अगर आज बेल नहीं मिली तो यह होगा सलमान का अगला कदम

काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद उन्हें जोधपुर जेल लाया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। यह वही बैरक है जिसमें आसाराम बापू को रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता सलमान खान को खाने में रात को पत्ता-गोभी और दाल-रोटी दी गई, जो उन्होंने नहीं खाई और उनके लिए बाहर से चिकन मंगाया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। वहीं गर्मी से बेहाल सलमान के लिए एक कूलर की व्यवस्था की गई। सूत्रों का कहना है कि बेचैन सलमान बैरक में टहलते रहे।

सोने के लिए दरी और लकड़ी का पाटा भी दिया गया। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा भी उपलब्ध करवाया गया। जेल में सलमान ने बीपी की शिकायत भी की जिसकी अस्पताल में जांच कराई गई। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य रहा। अदालत के फैसले से झटका खाए सलमान तनाव में न दिखने की कोशिश कर रहे थे।

बेल न मिलने पर यह होगा उनका अगला कदम

सलमान के वकील ने कहा कि दोषसिद्धि को निलंबित करने और जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की गई है। जमानत याचिका पर शुक्रवार सुबह सुनवाई होने की उम्मीद है। यदि सेशन कोर्ट से सलमान खान को बेल नहीं मिलती है तो उन्हें हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। कानूनी जानकार और सुप्रीम कोर्ट के वकील डीबी गोस्वामी बताते हैं, 'मैजिस्ट्रेट की अदालत में 7 साल तक की सजा के मामले में सुनवाई होती है। इस मामले में भी इसी कारण मैजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई है और फैसला सुनाया गया है। अगर सजा तीन साल तक होती, तो इसी कोर्ट में सजा सस्पेंड करने की अर्जी दाखिल की जा सकती थी। लेकिन सजा जैसे ही 3 साल से ज्यादा हो तो मैजिस्ट्रेट अदालत सजा सस्पेंड नहीं कर सकती। फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। सजा के खिलाफ अपील दायर करने के लिए 60 दिनों की मियाद तय की गई है।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन