न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा 2019 में भी गुजरात की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 को दोहराते हुए गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 6:47:16

भाजपा 2019 में भी गुजरात की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 को दोहराते हुए गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस राज्य में 2019 के आम चुनाव में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए 2014 के आम चुनाव के नतीजों को दोहराएगी।

कांग्रेस राज्य में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी

- विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। रूपाणी ने कहा, "2014 के आम चुनाव के बाद गुजरात ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सत्तारूढ़ दल ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।"

- उन्होंने कहा, "अन्य पिछड़ा वर्ग, पाटीदार व दलित समुदाय के राज्यव्यापी प्रदर्शनों के बावजूद भाजपा ने अपना लोहा मनवाया। लोगों ने कांग्रेस को नकारा और भाजपा को हर जगह जिताया। यहां तक कि भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा।"

- रूपाणी ने यह भी चिन्हित किया कि कांग्रेस द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को गब्बर सिंह टैक्स कहे जाने के बावजूद चुनाव के दौरान राज्य का व्यापारी समुदाय भाजपा के साथ खड़ा रहा। रूपाणी ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बावजूद व्यापारी समुदाय ने भाजपा को समर्थन दिया। हम सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में अच्छी संख्या के साथ जीते।"

- ग्रामीण इलाकों में भाजपा को किसानों द्वारा नकारे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य में 22 सालों के भाजपा शासन के बाद भी किसानों का सरकार में पूरा भरोसा है।" उन्होंने कहा, "हमने उनकी मदद के लिए उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य का अधिकतम दिया है।"

- राज्य में दलित उत्पीड़न के मामलों के सवाल पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा, "ऐसी शिकायतों के आने पर हम तत्काल कदम उठाते हैं।" उन्होंने कहा, "राजकोट की घटना के बाद, राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।"

- विजय रूपाणी ने कहा, "हमने परिवार के लोगों के लिए आठ लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।"

- राज्य के मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "वह अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। यह उनकी अपरिपक्वता दिखाता है। वह अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जल्द ही वह बेनकाब हो जाएंगे।"

- राज्य में डायल 108 नाव एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने वाले रूपाणी ने कहा, "आज हम तटीय इलाकों में नाव एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत कर रहे हैं ताकि यहां रहने वाले लोगों को उचित चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की भी घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत