न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल को भाजपा ने लिया आड़े हाथ, कहा - आप जर्मनी जाकर चीन-चीन करते हैं और आपके मंत्री पाकिस्तान-पाकिस्तान करते हैं

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जवाबी हमला किया गया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी ने पुन: राहुल गांधी जैसा व्यवहार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 3:34:24

राहुल को भाजपा ने लिया आड़े हाथ, कहा - आप जर्मनी जाकर चीन-चीन करते हैं और आपके मंत्री पाकिस्तान-पाकिस्तान करते हैं

जर्मनी Germany के हैम्बर्ग स्थित बुसेरियर समर स्कूल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कांग्रेस Congress President अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि मोदी सरकार Modi Government ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिए अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, 'सरकार सिर्फ नोटबंदी पर नहीं रूकी, बल्कि इसके तुरंत बाद जीएसटी को बुरी तरह लागू किया गया। इसके चलते हजारों उद्योग-धंधों पर ताला लग गया।'

मगर अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से जवाबी हमला किया गया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा Sambit Patra ने कहा कि राहुल गांधी जी ने पुन: राहुल गांधी जैसा व्यवहार किया है। राहुल गांधी ने जर्मनी के भाषण में हिंदुस्तान को तुच्छ दिखाने की कोशिश की। संबित पात्रा ने आगे कहा कि राहुल जी आलू-बर्गर जैसे विषय पर आपके बयान पर हम कुछ नहीं कहते, मगर आपने जो जर्मनी में बयान दिया है, उस पर सफाई मांग रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने उनके पूरे भाषण को झूठ और फरेब का पुलिंदा करार दिया।

बुधवार को राहुल गांधी जी ने अल्पसंख्यकों को नौकरी ना मिलने पर आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट को सही ठहराने की जो कोशिश की वो गलत भयावह है। राहुल ने कहा था कि सीरिया और इराक ने अमेरिका के दबाव में एक समुदाय को नौकरी नहीं दी। जिसकी वजह से उन्होंने आईएसआईएस नाम का संगठन बना लिया। यदि आप अल्पसंख्यक युवाओं को विजन नहीं देंगे तो कोई और उन्हें विजन देगा। इसपर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल ने आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट को जायज ठहराने की जो कोशिश की है वह गलत और भयावह है। यह अल्पसंख्यकों के प्रति अन्याय है। आपको इसपर सफाई देनी होगी। अल्पसंख्यकों को नौकरी नहीं मिलेगी तो विजन आईएसआईएस देगा देश में? ये देश के अल्पसंख्यकों के प्रति अन्याय है। राहुल जी आपको सफाई देनी होगी, देश मे आतंक फैल सकता है क्योंकि देश में ऐसा कोई विजन नही है।

राहुल गांधी ने कहा कि 70 साल पहले भारत जातियों में बंटा हुआ था। दलित-पिछड़ी जातियों को काफी भेदभाव झेलना पड़ता था, लेकिन भारत में धीरे-धीरे बदलाव हुआ। काफी हद तक यह बदलाव संविधान में दिए गए ‘एक व्यक्ति, एक मत’ के विचार से आए। उन्होंने कहा कि अब दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों को सरकार से कोई फायदा नहीं मिलता। उनको फायदा देने वाली सारी योजनाओं का पैसा बड़े कॉर्पोरेट के पास जा रहा है। इसपर जवाब देते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोला है। दलितों को मजबूत करने के लिए सरकार मानसून सत्र के दौरान विधेयक लाई थी। हमारी सरकार के दौरान मनरेगा सफल रही जो पकी सरकार के दौरान विफल थी। हमने मनरोगा के तहत सबसे ज्यादा महिलाओं को काम मिला है।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि राहुल जी आपने कहा कि दलितों को बचाने के कानून को मोदी जी ने निरस्त कर दिया। आप पूरी तरह से झूठ बोलते हैं। सरकार ने दलितों के लिए मजबूत कानून मॉनसून सेशन में लाया। आपने दूसरा झूठ बोला कि सरकार फ़ूड सिक्योरिटी कमजोर कर रही है। जबकि 36 राज्यो में लोगों को फूड सिक्योरिटी मिल रही है। तीसरा झूठ यह कि मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि राहुल जी आपके समय में मनरेगा विफल था मोदी सरकार में मनरेगा सफल है। आपने चौथा झूठ यह कहा कि गरीबों का पैसा कॉरपोरेट को दिया जा रहा है, जबकि आपके ही पिता राजीव जी ने कहा था कि 1 रुपया भेजते हैं तो 85 पैसे कांग्रेसी खा जाते थे और ये पैसा राहुल जी आपके परिवार के पास है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को संसद में गले लगाने पर उनकी पार्टी के ही कुछ नेता नाराज थे। उन्होंने कहा कि लेकिन मैंने नफरत का जवाब प्यार से दिया है। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नफरत की बजाए चर्चा होनी चाहिए। घृणा से इसका जवाब देना मूर्खता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता राजीव गांधी को मारने वाले प्रभाकरण की मौत पर उन्हें और बहन प्रियंका को दुख नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसके बच्चों में खुद को देखा। जिस तरह अपने पिता को खोने की वजह से मैं रो रहा था उसी तरह वह भी रोए होंगे। पात्रा ने कहा कि राहुल जी आपके भाषण के दौरान मैंने केवल तीन शब्द चीन-चीन सुना। आप जर्मनी जाकर चीन-चीन करते हैं और आपके मंत्री पाकिस्तान-पाकिस्तान करते हैं। क्या आपकी पार्टी में कोई हिंदुस्तान-हिंदुस्तान करता है?

संबित पात्रा ने फिर कहा कि राहुल जी आपने बड़ी बात कही। महिलाओ के बारे में जो आपने कहा उसके लिए माफी मांगीं चाहिए। आपने कहा इंडियन संस्कृति की वजह से महिलाओ के साथ गड़बड़ी हो रही है। आप मानसिकता की बात कर सकते थे लेकिन संस्कृति की बात कर आपने भारत को कम आंकने की कोशिश की। राहुल जी अपकी मां विदेश से आती हैं। 19 साल तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं, क्या देश में संस्कृति नही है? राहुल गांधी जर्मनी में चाइना-चाइना और नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पाकिस्तान करते रहे, तब कांग्रेस पार्टी में कोई हिंदुस्तान-हिंदुस्तान करने वाला है कि नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत