न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SC के फैसले से 'दीदी' की दादागिरी पर लगी रोक : स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र आज उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का स्वागत करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 8:44:36

SC के फैसले से 'दीदी' की दादागिरी पर लगी रोक : स्मृति ईरानी

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार (Rajeev Kumar) को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से 'दीदी (ममता बनर्जी Mamata Banerjee) की दादागिरी पर अंकुश लगा है।'

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र आज उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का स्वागत करता है। इसके जरिये 'दीदी की दादागिरी' पर सुप्रीम कोर्ट ने अंकुश लगाया है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी और अराजकता का प्रतीक बन गयी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर शीर्ष अदालत का फैसला एक तरह से कटाक्ष है जो अपने आप में इस बात को भारतीय राजनीति में प्रतिस्थापित करता है कि ममता बनर्जी का दो दिन से चल रहा बनावटी विरोध प्रदर्शन गरीबों का लूटने वालों के संरक्षण के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सारदा चिट फंड मामले में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शीर्ष अदालत ने पुलिय आयुक्त को एक तटस्थ स्थान शिलांग में सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया क्योंकि पश्चिम बंगाल में निष्पक्षता की उम्मीद नहीं थी। शीर्ष अदालत का फैसला ममता सरकार के लिए आत्मचिंतन का विषय है।

स्मृति ने कहा कि आज के फैसले पर भाजपा सहित चिटफंड घोटाले के 20 लाख पीड़ित गरीब उच्चतम न्यायालय के फैसले के प्रति आभारी होंगे। उन्होंने कहा कि ममता का न्यायालय के फैसले को नैतिक जीत बताना अपने आप में बड़ा विरोधाभास है।

smriti irani,mamta banerjee,supreme court,rajeev kumar,cbi,cbi vs mamta banerjee,kolkata police,modi government,bjp,paschim bengal

भाजपा नेताओं की रैली में रूकावट डालने का संदर्भ देते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि ममता सरकार ने प्रशासनिक ढांचे का दुरुपयोग करके सिर्फ रैली नहीं रोकी, बल्कि इससे पहले भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कई कार्यक्रमों में रूकावट पैदा की है।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने न्यायालय के फैसले को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के लिए करारा झटका बताया और कहा कि यह जांच एजेंसी की नैतिक जीत है। उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष स्वयं को उपलब्ध कराने और शारदा घोटाला जांच में पूरा सहयोग करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने कोलकाता पुलिस प्रमुख कुमार को पूछताछ के लिए शिलांग में सीबीआई के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। कोलकाता पुलिस प्रमुख की गिरफ्तारी समेत कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा।

smriti irani,mamta banerjee,supreme court,rajeev kumar,cbi,cbi vs mamta banerjee,kolkata police,modi government,bjp,paschim bengal

PM इस्तीफा दो और जाओ गुजरात, मैं छोड़ूंगी नहीं...

वही सीबीआई (CBI) द्वारा कुमार से पूछताछ की कोशिश के बाद रविवार शाम को नाटकीय अंदाज में धरने की शुरुआत करने वाली ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के 'अनुकूल' आदेश के बाद समान विचारों वाले राजनीतिक दलों के नेताओं से परामर्श के बाद अपना धरना खत्म कर रही हैं। तेदेपा अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ धरना स्थल पर खड़ी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपने समर्थकों की भीड़ के समक्ष कहा, मैं छोड़ूंगी नहीं, मोदी हटाओ, देश बचाओ। ममता बनर्जी ने अदालत के फैसले को संविधान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की भी जीत है। इसके साथ ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सकारात्मक है। अगले हफ्ते वो इस मुद्दे को देश की राजधानी में उठाएंगी। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि केंद्र सरकार सभी एजेंसियों को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। इसके साथ ही राज्य की एजेंसियों पर न केवल नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। बल्कि राज्य एजेंसियों को डराया भी जा रहा है। पीएम मोदी (PM Modi) अपने पद से आप इस्तीफा दीजिए और गुजरात है। गुजरात में एक आदमी और एक पार्टी की सरकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत