न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लौंग व कपूर की मदद से कोरोना को भारत से भगाएंगे BJP सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या (Ayodhya) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद लल्लू सिंह (Lallu Singh) क्षेत्र की जनता के बीच लौंग और कपूर के पैकेट बाटने का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 10:38:48

लौंग व कपूर की मदद से कोरोना को भारत से भगाएंगे BJP सांसद लल्लू सिंह

चीन के वुहान प्रांत से उपजे नोवल कोरोनावायरस का संक्रमण वर्तमान में वैश्विक हो गया है। विश्व के तमाम देश इस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हैं और विश्व स्वास्थ संगठन समेत कई देशों की ओर से इसको महामारी घोषित किया गया है। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दवा अथवा टीके का ईजाद न होने के चलते विश्व स्वास्थ संगठन समेत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े शीर्ष संगठनों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नियमित अंतराल पर लोगों को अपने हाथ साबुन से धोने, दरवाजे खिड़कियों तथा संपर्क में आए स्थानों को सैनिटाइज करने और 1 मीटर की दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच बीजेपी सांसद ने आम जनमानस के समक्ष कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एक नया फार्मूला पेश किया है।

लौंग और कपूर के पैकेट बाटने का ऐलान

अयोध्या (Ayodhya) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद लल्लू सिंह (Lallu Singh) क्षेत्र की जनता के बीच लौंग और कपूर के पैकेट बाटने का ऐलान किया है। सांसद का कहना है कि लौंग और कपूर का मिश्रण संक्रमण के चलते सांस लेने में आने वाली दिक्कतों को दूर करता है और पर्यावरण को शुद्ध रखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके संक्रमण को रोकने के लिए एलोवेरा, अल्कोहल और फिटकरी मिश्रित सैनिटाइजर का निर्माण कराएंगे।

सांसद ने रामनवमी मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं तथा रामभक्तों से कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर रामनगरी अयोध्या न आने और अपने घरों पर ही नवरात्रि और राम जन्मोत्सव पर्व मनाने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका