न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP मेगा सदस्यता अभियान, राजस्थान में राजनाथ सिंह तो तेलंगाना में अमित शाह करेंगे शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। लक्ष्य है पार्टी के सदस्यों की संख्या को 11 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 8:35:17

BJP मेगा सदस्यता अभियान, राजस्थान में राजनाथ सिंह तो तेलंगाना में अमित शाह करेंगे शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। लक्ष्य है पार्टी के सदस्यों की संख्या को 11 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का। आज (6 जुलाई) बीजेपी की मातृसंस्था जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। बीजेपी इसी मौके पर मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आज बीजेपी की पूरी टॉप लीडरशिप इस महात्वाकांक्षी अभियान में उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वाराणसी के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र में सदस्यता अभियान को शुरू करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी वाराणसी में लगभग चार घंटे बिताएंगे। इस मौके पर वह कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे।

नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी अपनी प्रेरणा के स्रोत रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "काशी में मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं, ये अभियान समाज के हर वर्ग के लोगों को बीजेपी परिवार से जोड़ेगा, ये हमारी पार्टी को मजबूत करेगा।"

तेलंगाना में अमित शाह

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज तेलंगाना में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और राज्य में पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश यूनिट के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अमित शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 'भाजपा संगठन पर्व 2019 - सदस्यता अभियान' का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि तेलंगाना में बीजेपी की पकड़ अपेक्षाकृत उतनी मजबूत नहीं है, जितना देश के दूसरे राज्यों में, लिहाजा पार्टी यहां पैर पसारने की पूरजोर कोशिश कर रही है। तेलंगाना के बहाने बीजेपी दक्षिण में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

राजस्थान में राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को राजस्थान की कमान सौपी गई है। वह आज राजधानी जयपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान बीजेपी के दूसरे नेताओं के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

bjp,bjp membership drive,membership drive,narendra modi,modi in varanasi,amit shah,rajnath singh,smriti irani,amethi,rajasthan,pm modi,pm narendra modi,news,news in hindi

अमेठी में स्मृति ईरानी

कांग्रेस का किला रहे अमेठी पर बीजेपी को फोकस लगातार जारी है। अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) गौरीगंज में पार्टी ऑफिस से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगी। स्मृति ईरानी अमेठी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी।

बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 6 जुलाई को वाराणसी सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री की यह मूर्ति 18 मीटर ऊंची है। इस मूर्ति को बनाने में 4 महीने का समय लगा। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के पंचकोशी रोड पर स्थित हरहुआ के प्राथमिक स्कूल पहुंचकर पौधरोपण करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह