न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर बीजेपी का कटाक्ष...

प्रियंका गांधी की इस एंट्री पर बीजेपी ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कटाक्ष भी किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 5:40:17

राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर बीजेपी का कटाक्ष...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांदी को मैदान में उतारकर सबसे बड़ा दांव खेला है। राजनीति में लंबे समय से जिस एंट्री का इंतजार था आज वो आखिरकार हो ही गई। प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री का एलान हो गया। उन्हें कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका की एंट्री से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को जो जिम्मेदारी दी गई है वो बहुत ही अहम है। उनकी नियुक्ति से न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर असर होगा बल्कि दूसरे इलाकों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की ये चाहत रही है कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में भागीदारी के जरिए पार्टी में उत्साह का संचार करें। कांग्रेस के कद्दावर नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी अभी विदेश में हैं और वो एक फरवरी को देश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिलने का असर न सिर्फ उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा बल्कि पूरे देश में कांग्रेस और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली से जब ये पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी सिर्फ पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगी या चुनाव भी लड़ेंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका जी पर निर्भर करेगा की वो इस सिलसिले में क्या फैसला करती हैं। मोइली ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने से पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं में खुशी है। हालांकि बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने आज बता दिया कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं।

जहां कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने को लेकर बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं वहीं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी की इस एंट्री पर बीजेपी ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कटाक्ष भी किया।

रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी महासचिव बनीं हैं जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं हैं। बाकी अगर पार्टी एक परिवार का ही विस्तार है तो इसमें अचरज की कोई बात नहीं है। इतना ही कहना चाहता हूं कि उन्हें केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश की ही ज़िम्मेदारी क्यों दी गई। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए थी।

पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने ग़रीबों के लिए रिज़र्वेशन दिया। लेकिन कांग्रेस में सिर्फ़ एक ही परिवार के लिए रिज़र्वेशन है,। वहां एक ही परिवार के लिए जगह है किसी और के लिए नहीं है।

संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि हमारी पार्टी ही हमारा परिवार है लेकिन कांग्रेस एक परिवार ही पार्टी है। संबित पात्रा ने कहा, ''आज कांग्रेस के प्रथम परिवार से एक राज्याभिषेक हुआ है। दरअसल कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी है, इसमें कोई शक नहीं है। आज एक बात साबित हो गई है कि कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की नाकामी को घोषित किया है। इसलिए राहुल गांधी को प्रियंका गांधी की बैसाखी की जरूरत है।'' संबित पात्रा ने कहा, ''महागठबंधन से हर राज्य में नकारे जाने के बाद बैसाखी परिवार से ही ढूंढी जा रही है। आज नया भारत सवाल पूछ रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी, इंदिरा जी के बाद राजीव जी, राजीव जी के बाद सोनिया जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी, राहुल जी के बाद प्रियंका जी, अब आगे कौन? बीजेपी और कांग्रेस में बुनियादी फर्क है कि बीजेपी में जहां पार्टी की परिवार है वहीं कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है।''

bjp,congress,priyanka gandhi

गिरिराज सिंह

वहीं प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्राइवेट कंपनी का सीएमडी जो चाहेगा वही होगा। इस पर टिप्पणी क्या करना है, पूरा देश जानता है कि एक घराने की पार्टी है, इसी ने परिवारवाद की शुरुआत किया है।

स्मृति ईरानी

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने आज घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं।

थावरचंद गहलोत

इसके अलावा बीजेपी नेता थावरचंद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में परिवार के अलावा सब बेकार। परिवार के अलावा नहीं कोई असरदार। कुछ भी करलो अबकि बार फिर मोदी सरकार।

वही प्रियंका गांधी की इस एंट्री पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''महासचिव बनाए नियुक्त किए जाने पर प्रियंका गांधी जी को बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से अच्छा फैसला। हम लोग पूरे दिल से राजनीति में उनकी एंट्री का स्वागत करते हैं। उनकी नियुक्ति न सिर्फ युवाओं और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी बल्कि देश की पचास फीसदी महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी।'' वहीं जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''राजनीति में बहुप्रतीक्षित एंट्री अंतत: हो गई है। हालांकि लोग इसकी टाइमिंग, भूमिका और पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए ये खबर है कि उन्होंने आखिरकार फैसला ले लिया है। प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं और बधाई।''

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी