न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले के बाद बोली बीजेपी- कांग्रेस को मिलेगा पाकिस्तान से सार्टिफिकेट

कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला बोला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jun 2018 1:59:09

सर्जिकल स्ट्राइक पर हमले के बाद बोली बीजेपी- कांग्रेस को मिलेगा पाकिस्तान से सार्टिफिकेट

सीमा पार आंतकी ठिकानों पर सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो आने के एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सेना के बलिदान को वोट में बदलने की कोशिश सरकार न करे। पार्टी ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार एक तरफ तो जवानों की बहादुरी पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ वह सेना के बजट में कटौती और उसके साथ भेदभाव कर रही है। वही कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता और केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर पाकिस्तान के आतंकियों के हौसले बुलंद कर रही है।

कांग्रेस के बयान से पाक आतंकी खुश

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बयान के बाद आतंकी संगठन खुश है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किसी जवान को खरोंच तक नहीं आयी थी। ऐसे में सेना पर सवाल उठाना कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए।

कांग्रेस इस तरह की वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि उनके पास हैं ही नहीं है

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चूंकि कांग्रेस इस तरह की वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि उनके पास हैं ही नहीं है तो हम भी ऐसा ही नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा के पक्ष में लोगों की भावनाओं का शोषण कैसे कर रहा है? अगर आपने ऐसा किया तो आपने छुपाया क्यों? यह पुरानी कहावत की तरह है कि अंगूर खट्टे होते हैं।

राजनीतिक फायदा लेने की बात गलत

कानून मंत्री ने कहा कि बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने की बात बेबुनियाद है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और गुजरात चुनाव में वीडियो नहीं आया था। से में अगर कोई चुनाव नहीं तो इस पर राजनीति की बात गलत है। ऐसा कांग्रेस हताशा में बयान दे रही है।

कांग्रेस को मिलेगा पाकिस्तान से सार्टिफिकेट

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर अपने हमले को और तेज़ करते हुए कहा कि वह सेना पर सवाल उठाना बंद करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह का सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस ने बयान दिया है उसके बाद उसे पाकिस्तान से सार्टिफिकेट मिलेगा। रविशंकर ने आगे कहा कि सेना के बजट को कम करने का भी कांग्रेस का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने सीधा बीजेपी पर हमला बोलते हुए उसे जवानों की बहादुरी का राजनीतिक फायदा लेने का आरोप लगाया था। उसके एक दिन बाद बीजेपी ने उस हमले का जवाब दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत