न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है, खास बाते..

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में भाजयुमो की रैली को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 3:03:51

ममता बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है, खास बाते..

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में भाजयुमो की रैली को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं टीएमसी को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाल के सभी जिलों में जाऊंगा। एनआरसी की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और एनआरसी पर ममता बनर्जी तथा राहुल गांधी अपना रुख स्पष्ट करें। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ जारी है। इसे रोकने का केवल एनआरसी ही एक रास्ता है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इसलिए एनआरसी का विरोध कर रही हैं क्योंकि ‘‘घुसपैठिये तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं।

भाषण की खास बातें

- आज की ये रैली इस बात की परिचायक है कि बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में हमारी आवाज को दबाने का काम रही हैं। बांग्ला चैनलों को बंद कर दिया गया है।

- शाह ने कहा, टीएमसी के लोग भ्रान्ति फैला रहे है कि एनआरसी के तहत शरणार्थी भी चले जायेंगे लेकिन मैं आश्वस्त कर दूं कि पश्चिम बंगाल में जितने शरणार्थी है उनको वापस भेजने का कोई कार्यक्रम नहीं है, शरणार्थियों को रखना ये भारत सरकार कि जिम्मेदारी है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में पश्चिम बंगाल का विकास संभव है।

- ममता जी मैं बता देना चाहता हूं कि बीजेपी के लिये देश की सुरक्षा पहले है। वोटबैंक बाद में। ममता बनर्जी एक भ्रम फैला रही हैं कि सभी शरणार्थियों को बाहर कर दिया जायेगा। लेकिन हम साफ कर देना चाहता हूं कि शरणार्थियों को रखना भारत सरकार की जिम्मेदारी है।

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यदि आप एक विकसित बंगाल चाहते हैं तो हमें राज्य में अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकना ममता दीदी को इसलिए जीत मिली थी क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की थी लेकिन अब घोटाले हर जगह हैं। यदि आप भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल चाहते हैं तो आपको भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाना होगा।

- शाह ने कहा, एनआरसी पश्चिम बंगाल में भी आएगा। एनआरसी लागू करने की आपकी आवाजे ममता के कानों तक जानी चाहिए। टीएमसी के सरकार बनाने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए देश पहले आता है।

- अमित शाह ने कहा, पहले हमें बंगाल में रोजाना रबिंद्र संगीत सुनने को मिलता था लेकिन अब आपको केवल यहां बम धमाकों की आवाज सुनाई देती है। भाजपा इस बात की परिचायक है कि बंगाल के अंदर परिवर्तन होने वाला है। टीएमसी को अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिफ्यूजी पर अपना पक्ष साफ करना चाहिए।

- बंगाल को केंद्र की ओर से 3 लाख करोड़ रुपया भेजा गया है। आखिर वो कहां चला गया है। बंगाल में अब परिवर्तन होने जा रहा है। बंगाल के घर-घर तक बीजेपी के कार्यकर्ता जाएंगे और टीएमसी के कारनामों को घर तक पहुंचायेंगे।

- टीएमसी के शासन में बम बनाने के कारखाने खुलते जा रहे हैं। अगर बंगाल को आगे बढ़ना है तो बीजेपी की सरकार यहां बननी चाहिए। पंचायत चुनाव में टीएमसी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बीजेपी कार्यकर्ता के 65 कार्यकर्ता को मार दिया। लेकिन की 7 हजार सीटों पर कमल फूल का विजयी रहा है।

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि एनआरसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से असम में हो। ना तो ममता बनर्जी और ना ही राहुल गांधी हमें ऐसा करने से रोक सकते हैं। हम ममता बनर्जी से पूछना चाहते हैं कि आखिर वह क्यों बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचा रही हैं? राहुल गांधी भी इस मामले पर अपना पक्ष साफ नहीं कर पा रहे हैं। यह केवल कांग्रेस के वोट बैंक की वजह से हो रहा है।

- शाह बोले, ममता जी ने केवल एनआरसी का विरोध किया है। लेकिन एनआरसी वह प्रक्रिया है जिसके जरिए हम अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल सकते हैं। क्या बांग्लादेशियों को बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए? पश्चिम बंगाल जल्द एक परिवर्तन का साक्षी बनने वाला है।

- शाह ने कहा, हम बंगाल के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम निश्चित तौर पर ममता बनर्जी के खिलाफ हैं। मैं यहां टीएमसी के खिलाफ विरोध करने आया हूं। भाजपा कैसे एंटी-बांग्ला हो सकती है जबकि भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी खुद बंगाली थे। हम बांग्ला विरोधी नहीं ममता विरोधी हैं।

- अमित शाह ने कहा, आज की ये रैली इस बात की परिचायक है कि बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है। ममता जी सुन लो हमारी आवाज बंद करने से यहां रुकेगी नहीं। मैं पूरे बंगाल के हर जिले में आंदोलन लेकर जाऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल