Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्ड फ्लू से पोल्ट्री व्यापारी परेशान, रोजाना अंडों से होता है 25 करोड़ का कारोबार

कोरोना महामारी के बीच अब भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 3:37:42

 बर्ड फ्लू से पोल्ट्री व्यापारी परेशान, रोजाना अंडों से होता है 25 करोड़ का कारोबार

कोरोना महामारी के बीच अब भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते 10 दिनों में बर्ड फ्लू की वजह से 4.84 लाख 775 पक्षियों की मौत हो चुकी है। अभी तक मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद पोल्ट्री कारोबारी डरे हुए हैं। उनके डर की बड़ी वजह है करोड़ों अंडे रोज़ाना का कारोबार और हज़ारों टन चिकन की खपत।

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए एक मैसेज के चलते 60% पोल्ट्री कारोबार तबाह हो गया था। इसीलिए पोल्ट्री कारोबारी यह अपील कर रहे हैं कि बर्ड फ्लू (Bird Flu) से जुड़ी सिर्फ सरकारी रिपोर्ट पर ही यकीन किया जाए। यूपी एग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि अभी तक किसी मुर्गी में बर्ड फ्लू होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई ऐसी अफवाह नहीं फैलाई जाए जिससे करोड़ों रुपये रोजाना के इस कारोबार को नुकसान हो। अभी कुछ वक्त पहले ही कोरोना के चलते 60% तक पोल्ट्री कारोबार सोशल मीडिया के एक वायरल मैसेज से बर्बाद हो गया था।
bird flu,eggs,chicken,bird flu news,news 25 करोड़ अंडों का कारोबार

पोल्ट्री फर्म के जानकार अनिल शाक्या का कहना है कि देशभर में रोजाना 22 से 25 करोड़ अंडों का कारोबार होता है। करीब 70 करोड़ अंडे से बाजार का टर्न ओवर घूमता है। जैसे 22 से 25 करोड़ अंडों की एक खेप होलसेल बाजार में बिक रही होती है। एक वो खेप होती है जो एक दिन पहले बिकी है, लेकिन वो रास्ते में होती है या फिर दुकान पर अनलोड हो रही होती है। वहीं तीसरी खेप वो होती है जो पोल्ट्री में अगले दिन बाज़ार में भेजने के लिए तैयार की जा रही होती है।

मुर्गी के चूजे सप्लाई करने वाली एक बड़ी कंपनी के ज़ोनल हैड की मानें तो तीन तरह की मुर्गियां पोल्ट्री में होती हैं। जैसे एक अंडा देने वाली, दूसरी वो जो चिकन के नाम से खाई जाती है और तीसरी वो जिसके अंडे से बच्चे (चूजे) पैदा होते हैं और इसे हैचरी कहा जाता है। जिन मुर्गियों से रोजाना बाज़ार में अंडा आता है उनकी संख्या करीब 30 से 40 करोड़ है। वहीं खाने वाली चिकन की संख्या लगभग 15 करोड़ और अंडे से चूजे देने वाली मुर्गी की संख्या एक करोड़ के आसपास होती है। यह वो संख्या है जो हर वक्त पोल्ट्री में बनी रहती है। नवाब अली का कहना है कि चिकन की बात करें तो हज़ारों टन चिकन रोजाना खाया जाता है। bird flu,eggs,chicken,bird flu news,news कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक बर्ड फ्लू

आपको बता दे, बर्ड फ्लू कोरोना वायरस से भी खतरनाक वायरस है। इससे संक्रमित लोगों में से आधे से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। बर्ड फ्लू अब तक दुनिया में चार बार बड़े पैमाने पर फैल चुका है। यहां तक कि 60 से ज्यादा देशों में महामारी का रूप भी ले चुका है। साल 2003 से लेकर अब तक लगातार यह किसी न किसी देश में अपना असर दिखाता रहता है। H5N1 बर्ड फ्लू वायरस इन सभी वायरसों में सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए है क्योंकि इसकी वजह से संक्रमित लोगों में से आधे से ज्यादा की मौत हो जाती है। साल 2003 से लेकर अब तक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित इंसानों और मौत की बात करें तो कुल 861 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 455 मारे जा चुके हैं। यानी मृत्यु दर 52.8% है। WHO के मुताबिक साल 2007 से लेकर 2008 के बीच H5N1 बर्ड फ्लू वायरस की वजह से 349 लोग संक्रमित हुए, जिसमें 216 लोगों की मौत हो गई। यानी मृत्यु दर करीब 62% था। WHO के मुताबिक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस किसी सतह के जरिए भी इंसानों को संक्रमित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका