न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आरा / सड़क जाम और कोरोना जांच में फंसी प्रेग्नेंट महिला, इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म

भोजपुर में सड़क जाम और अस्पताल के लचर सिस्टम के कारण कई लोगों की जिंदगियां भी दांव पर लग रही हैं। हाल ही में ताजा मामला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला के साथ हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 10:54:25

 आरा / सड़क जाम और कोरोना जांच में फंसी प्रेग्नेंट महिला, इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म

भोजपुर में सड़क जाम और अस्पताल के लचर सिस्टम के कारण कई लोगों की जिंदगियां भी दांव पर लग रही हैं। हाल ही में ताजा मामला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला के साथ हुआ। यहां, घंटों जाम में फंसी दर्द से कराहती प्रसूता को जब परिजन डिलीवरी के लिए आरा सदर अस्पताल लाए तो अस्पताल के लचर सिस्टम ने सबसे पहले कोरोना जांच कराने की बात कही। जिसके बाद दर्द से छटपटाती प्रेग्नेंट महिला ने इमरजेंसी वार्ड के परिसर में ही शिशु को जन्म दे दिया। प्रसूता रूबी देवी के पति अजय कुमार ने बताया कि दोपहर में घर पर डिलीवरी का दर्द शुरू हुआ था। इसके बाद अस्पताल लाते समय उन्हें जाम में फंसना पड़ा। जिससे अस्पताल लाने में देरी हो गई। काफी मशक्कत के बाद वे अस्पताल पहुंचे तो वहां सबसे पहले कोरोना जांच कराने की बात कही गई। हम लोग जैसे ही उसे जांच के ले जा रहे थे। तभी उसे काफी दर्द होने लगा और उसने इमरजेंसी परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

bihar,woman,birth child,emergency ward,traffic,news,bihar news

बच्चे के जन्म होने की खबर जैसे ही प्रसूति वार्ड की नर्स और चिकित्सकों को लगी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी के बाहर से प्रसूता को ले जाकर प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया दिया। उस समय अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।

bihar,woman,birth child,emergency ward,traffic,news,bihar news

अस्पताल के सिस्टम में लापरवाही की बात अस्पताल के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया के सामने बोलने से साफ मना कर दिया। सदर अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ प्रतिक का कहना है कि पेशेंट लेट से अस्पताल पहुंची थी, फिर भी सदर अस्पताल के स्टॉफ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मरीज को सहायता दी प्रदान की गई है। इस घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रतीत नहीं हो रही है फिर भी परिजन के द्वारा अगर किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज की गई तो उस पर जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका