न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव / नीतीश के मंत्रियों को झेलना पड़ रहा है विरोध, लोगों ने पूछे सवाल तो लगे भागने

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार को निकले नीतीश सरकार के मंत्रियों को अपने क्षेत्र में लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मधुबनी के लौकहा विधानसभा क्षेत्र के सिसवार गांव का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 6:33:51

बिहार विधानसभा चुनाव / नीतीश के मंत्रियों को झेलना पड़ रहा है विरोध, लोगों ने पूछे सवाल तो लगे भागने

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार को निकले नीतीश सरकार के मंत्रियों को अपने क्षेत्र में लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मधुबनी के लौकहा विधानसभा क्षेत्र के सिसवार गांव का है। रविवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानीय विधायक लक्ष्मेश्वर राय सिसवार गांव में प्रचार करने पहुंचे। गांव में जनसम्पर्क के दौरान ही एक युवा संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके द्वारा किये गए कार्यों पर सवाल पूछने लगे। युवाओं ने बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 'युवा शक्ति' नाम के एक संगठन से जुड़े कुछ युवा मंत्रीजी को घेरकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने मंत्री जी से पूछा एक बात बताए कि आपने पिछले पांच साल में कौन से पांच काम किये हैं। इस सवाल के जवाब में मंत्री जी कहा कि आप अपना काम कीजिये, हम अपना काम करेंगे।

ग्रामीणों के अनुसार सिसवार गांव का हॉस्पिटल वर्षो से बंद पड़ा हुआ है। जनप्रतिनिधियों से इसके लिए कई बार बात की गई लेकिन कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज चुनाव के वक़्त मंत्री सह जदयू विधायक लक्ष्मेश्वर राय जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर रहे थे, तब ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी दौरान कई युवक विधायक के समीप पहुंचे, उन्हें नमस्कार किया और बीते सालों के कार्य का हिसाब मांगने लगे। इस बीच विधायक और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी व कार्यकर्ता मौका देख निकलने लगे।

मंत्री ने बताया राजनीतिक साजिश

इस घटना को लेकर मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में विकास का कार्य किया गया है। आज कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत इस तरह का काम किया गया। कई युवकों ने मुझे जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित किया। छोटी सी बहस हुई है। लेकिन इससे चुनाव में कोई फर्क नही पड़ेगा।

bihar,bihar vidhansabha election,nitish kumar,bihar chunav,bihar news,news

कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार को भी झेलना पड़ा था गुस्सा

कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार प्रचार के लिए मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में गए थे। इस दौरान मंत्री प्रमोद कुमार को गांव वालों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालत ये हो गई, कि गांव के युवकों के सवालों की बौछार से घबराए मंत्री के पसीने छूट गए। वे किसी तरह गांव से निकलने लिए छटपटा रहे थे। बमुश्किल गांव से वे बाहर निकल सके। मंत्री प्रमोद कुमार ने जैसे ही हाथ जोड़कर लोगों से वोट की अपील शुरू की, वैसे ही लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। भीड़ के सवालों की बौछार से मंत्री प्रमोद कुमार खुद को बचाते नजर आए। लोगों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और वहां के बदहाल जीवन को लेकर प्रमोद कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों के सवालों का मंत्री प्रमोद कुमार के पास कोई जवाब नहीं था। वे इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें बात करने का मौका ही नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद प्रमोद कुमार सिंह ने वहां से निकल जाना ही उचित समझा।

इनका भी हुआ है विरोध

इससे पहले 21 अक्टूबर को दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा में अपने लिए वोट मांगने पहुंचे नीतीश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी को भी ग्रामीणों ने घेर लिया था। उनसे पूछा गया कि चुनाव जीतने के बाद एक बार भी जनता के बीच क्‍यों नहीं आये? इसके अगले ही दिन भाजपा कोटे से मंत्री व लखीसराय के स्थानीय विधायक विजय सिन्हा का भी उनके ही इलाके में विरोध हुआ था। इससे पूर्व एक मंत्री माहेश्वर हजारी को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया