न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / नवादा में बाप-बेटे की कोरोना से हुई मौत, पूरे मोहल्ले में मचा हड़कंप

बिहार के नवादा जिले में कोरोना की वजह से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। जिसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 8:56:16

बिहार / नवादा में बाप-बेटे की कोरोना से हुई मौत, पूरे मोहल्ले में मचा हड़कंप

बिहार के नवादा जिले में कोरोना की वजह से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। जिसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। एहतियातन मोहल्ले वालों ने अपने आप को सेल्फ क्वारेंटिन कर लिया है। वार्ड पार्षद के निर्देश पर सभी दुकानें को अविलंब बंद करा दिया गया। लोगों ने खुद से ही अपने गलियों को सील कर दिया। इलाके में हर व्यवसायिक प्रतिस्ठान बंद हो गए हैं। शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में रहने वाले कोरोना पीड़ित अशोक प्रसाद की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। उससे पहले उसके बेटे की मौत कोरोना की वजह से हुई थी। 18 जून को कोरोना से अशोक प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार की पटना में इलाज़ के दौरान मौत हुई थी। वहीं, रविवार को 58 वर्षीय अशोक प्रसाद की भी इलाज के दौरान पटना में ही मौत हो गई। लगातार दो मौत मौत की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

अब तक 11 लोग मिल चुके संक्रमित

राजेन्द्र नगर मोहल्ला निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र की मौत के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल लिया गया था। उनके परिवार के कुल 5 सदस्य और 4 दोस्त समेत मोहल्ले से अबतक कुल 11 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें अशोक प्रसाद भी शामिल थे। अचानक अशोक प्रसाद की तबियत बिगड़ने पर उन्हें नवादा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से बाद में उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था। वहां हालात बिगड़ने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गयी। उनके प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम हो गयी थी। नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद सिंह ने आज उनकी मौत की पुष्टि की।

पूरे मोहल्ले को सील का आदेश

नवादा जिला अधिकारी यशपाल मीणा एवं अन्य प्रशासन के आला अधिकारी एवं पुलिस की टीम ने पूरे मुहल्ला को सील करने का आदेश दिया। उस पूरे मुहल्ले को कनटेंमेंट जोन घोसित कर दिया है। साथ ही साथ मोहल्ले के सभी एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को सील करते हुए सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। नवादा जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने नवादा सिविल सर्जन को आदेश दिया कि पूरे मोहल्ले में डोर टू डोर कैंपेन चला कर इलाके में संदिग्धों की पहचान की जाए। पूरे वार्ड को लगातार सैनेटाइज करने का निर्देश भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से यह अपील की अगर किसी में कोरोना के लक्षण नजर आते है तो वह तुरंत प्रभाव से जांच के लिए सदर अस्पताल जरूर जाएं। ऐसा करने पर ही कोरोना के मरीजों को निकाला जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री