न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: शराब की सौदागर निकलीं गांव की महिला सरपंच, 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले में शराब के अवैध कारोबार का एक सनसनीखेज सच सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 10:13:09

बिहार: शराब की सौदागर निकलीं गांव की महिला सरपंच, 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले में शराब के अवैध कारोबार का एक सनसनीखेज सच सामने आया है। यहां, एक महिला सरपंच पकड़ी गई है जो अपनी सरपंची की आड़ में शराब का अवैध कारोबार करती थी। मामला करजा थाना इलाके के बड़कागांव उत्तरी पंचायत का है और गिरफ्तार महिला सरपंच का नाम सविता देवी है। पुलिस ने छापे में गिरफ्तार महिला सरपंच के ठिकानों से 80 कार्टन विदेशी शराब पकड़ी है। इतना ही नहीं महिला सरपंच के घर से पुलिस ने 7 लाख 19 हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं जिसे शराब की काली कमाई बताई जा रही है।

पति के खिलाफ अपराधिक रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार, सरपंच के पति उमेश सहनी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। सरपंच पति उमेश सहनी शराब के कारोबार के अलावा अन्य अपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोप है कि सरपंच सविता देवी अपने पति को रोकने के बजाय उसके कारोबार में भागीदार हो गई और अपने पति के शराब कारोबार को अपने हाथों में ले लिया।

रविवार की रात सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा को सूचना मिली के बड़कागांव में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। करजा थाना सरैया थाना और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम गठित की गई। इस टीम ने बड़कागांव में जब छापेमारी की तो हकीकत जानकर सभी हैरत में रह गए कि जिस सविता देवी पर समाज में न्याय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वह शराब का कारोबार कर रही थी। सविता देवी का पति फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

सरपंच अपने आसपास के कई घरों में शराब रखती थी और सब से व्यापार में सहयोग लेती थी। इन सब के घर से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है जिसे सरपंच ने छिपा कर रखा था। इस मामले में एसएसपी जयंत कांत ने कहा है कि सविता देवी और उमेश साहनी के संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि शराब से इन लोगों ने कितनी संपत्ति अर्जित की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह