न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर बिहार के इस गांव में दो दिन से हो रहे हवन-यज्ञ, भगवान राम से है अनोखा रिश्ता

बुधवार पांच अगस्त को राम जन्मभूमि पूजन महोत्सव अयोध्या में होने वाला है, इसे देखते हुए भगवान राम के उपनाम वाले इस गांव के लोगों ने पूजा-पाठ और उत्सव मनाना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 6:52:49

मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर बिहार के इस गांव में दो दिन से हो रहे हवन-यज्ञ, भगवान राम से है अनोखा रिश्ता

अयोध्या में करीब 500 साल बाद फिर से राम मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए अयोध्या में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन से पहले अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल है। घर-घर में गीत गाए जा रहे हैं। दीए जलाए जा रहे हैं। पता चला है कि भूमि पूजन के दिन अयोध्या में 55 हजार किलो के देशी घी से बने बेसन के 14 लाख लड्डू बांटने की तैयारी चल रही है। जहां एक तरफ अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है वहीं, दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में राम मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर हवन-यज्ञ और दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दरअसल, इस जिले का नाम भगवान राम के उपनाम वाला है। इस गांव का नाम पुरुषोत्तमपुर है और यह गांव शहर के कच्चे-पक्के इलाके से पांच किलोमीटर दूर है। पुरुषोत्तमपुर गांव के लोगों ने 1990 के दशक में देश में हुए राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। गांव के कई लोगों ने कारसेवकों की भूमिका निभाई थी। बुधवार पांच अगस्त को राम जन्मभूमि पूजन महोत्सव अयोध्या में होने वाला है, इसे देखते हुए भगवान राम के उपनाम वाले इस गांव के लोगों ने पूजा-पाठ और उत्सव मनाना शुरू कर दिया है।

bihar,muzaffarpur,ayodhya ram mandir,purushottam village,news

गांव में पिछले दो दिन से पूजा-पाठ का विशेष आयोजन हो रहा है। यहां के गणेश मंदिर और दूसरे भगवान और भगवती के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। घर-घर में भी हवन और यज्ञ किया जा रहा है। इस पवित्र काम में सभी उम्र के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इसके अलावा गांव में दो दिन से दीपोत्सव कार्यक्रम भी मनाया जा रहा है।

पुरुषोत्तमपुर गांव में सावन के पूर्णिमा यानी सोमवार के दिन से यह आयोजन शुरू हुआ है। हवन यज्ञ के साथ संध्या में ग्रामीण अपने घरों में दीया जला कर दीपोत्सव मना रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव के मंदिर जा कर दीया जलाना भी शुरू किया है। सोमवार से शुरू हुए पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और दीपोत्सव का काम बुधवार की शाम तक होगा। इसके अलावा गांव में रामनवमी की तरह उत्सव मनाने की भी तैयारी चल रही है। बुधवार को गांव में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। ग्रामीणों में अयोध्या में जल्द होने वाले राम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर काफी उत्साह है। इसके अलावा गांव के युवा सोमवार से राम नाम का जाप कर रहे हैं। गांव के अलग-अलग मंदिरों में यह जाप किया जा रहा है। हर घर में हवन के अलावा राम नाम जाप किया जा रहा है। गांव के किशोर से लेकर युवा, महिला और वृद्ध भी राम नाम का जाप कर रहे हैं। चारों तरफ राम नाम का गुंजायमान हो रहा है। अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर को पवित्र और धार्मिक अनुष्ठान वाला कार्य बताते हुए ग्रामीण इसे ऐतिहासिक क्षण बता रहे हैं।

बता दे, करीब पांच हजार की आबादी वाले पुरुषोत्तमपुर गांव के अधिकांश लोग भगवान राम से सीधा जुड़ाव महसूस करते हैं। इस ऐतिहासिक क्षण में गांव के घर-घर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान से रामनवमी जैसा माहौल बन गया है। ग्रामीणों को इस बात का आभास है कि भगवान राम के उपनाम वाला उनका यह पुरुषोत्तमपुर गांव श्रीराम से सीधा जुड़ा हुआ है।

गांव में अन्य मंदिरों के अलावा यहां भगवान राम के एक मंदिर की भी आधारशिला रखी गई है। इसे ग्रामीण आपसी सहयोग से भव्य और आकर्षक बनाने की इच्छा रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?