न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: नए साल से खुल रहे स्कूल-कॉलेजों को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

आपदा प्रबंधन समूह यह देखेगा कि स्कूल-कॉलेज खोलने के बाद कोरोना का प्रकोप कहीं बढ़ तो नहीं रहा है। समीक्षा में सबकुछ ठीक रहा तो 18 जनवरी से कक्षा 1-8 तक के स्कूल और सभी कक्षा के लिए कॉलेज खोल दिए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 3:33:29

बिहार: नए साल से खुल रहे स्कूल-कॉलेजों को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

पिछले 9 महीने से बंद बिहार के स्कूल, कॉलेज समेत शिक्षण संस्थान 4 जनवरी 2021 से खुल जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर विशेष रूप से गाइडलाइन बनाए हैं जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा छात्रों के आवाजाही समेत उनकी उपस्थिति के लिए भी अलग तरीके से मानदंड तय किए गए हैं। दोबारा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आपको बता दे, 4 जनवरी से नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। जबकि कॉलेज सिर्फ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए खोले जाएंगे। एक सप्ताह के बाद आपदा प्रबंधन समूह समीक्षा करेगा। आपदा प्रबंधन समूह यह देखेगा कि स्कूल-कॉलेज खोलने के बाद कोरोना का प्रकोप कहीं बढ़ तो नहीं रहा है। समीक्षा में सबकुछ ठीक रहा तो 18 जनवरी से कक्षा 1-8 तक के स्कूल और सभी कक्षा के लिए कॉलेज खोल दिए जाएंगे।

नए नियमों के तहत सरकार ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उनमें से कुछ मुख्य निम्नलिखित हैं...

- 50% क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे शैक्षणिक संस्थान
- पहले दिन 50% तो दूसरे दिन दूसरे 50% छात्र आएंगे।
- सभी स्कूली छात्रों को दो मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
- कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों के लिए भी निर्देश जारी।
- पानी की टंकी, किचेन, वाशरूम को सेनेटाइज किया जाएगा।
- डिजिटल थर्मोमीटर, सेनेटाइजर, साबुन की सुविधा होगी उपलब्ध
- छात्रों के बीच 6 फीट की दूरी रखी जाएगी।
- भीड़ वाले समारोह से बचने के भी शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

आपको बता दे, बिहार में बुधवार को पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1367 पहुंच गई। राज्य में अभी तक 2,48,668 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार और सिवान जिले में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में बुधवार को 640 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 1,16,883 नमूनों की जांच की गयी है और कोरोना वायरस संक्रमित 309 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में अबतक 1,74,53,751 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,42,244 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 5,056 मरीजों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और रिकवरी का दर 97.42% है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत