न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गया / एक परिवार के 25 लोग निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

गया में उस समय दहशत फैल गई जब एक परिवार के 25 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 4:03:30

गया /  एक परिवार के 25 लोग निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

गया में उस समय दहशत फैल गई जब एक परिवार के 25 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इस परिवार में एक समारोह हुआ था जिसमें कई लोग बाहर से भी आए थे। इनमें शामिल कुछ सदस्यों की रिपोर्ट झारखंड के लोहरदगा में पॉजिटिव पाई गयी थी जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने स्वास्थय विभाग को सूचना देकर जांच करवाने का आग्रह किया था। अब ट्रूनेट जांच से परिवार के 25 सदस्य पॉजिटिव पाये गए हैं। इनमें से कई लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण भी पाए गए हैं, जिन्हें बोधगया में आइसोलेट किया गया है। बता दें कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 300 के पार हो चुकी है। बोधगया के अमरबिघा में एक ही परिवार के 25 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और बाजार में दिख रही लापरवाही को लेकर गया में भी पटना एवं अन्य जिलों की तरह लॉकडाउन लगाने की मांग उठने लगी है। स्थानीय व्यवसायी गोपाल कृष्ण मेहता एवं मुरारी रजक ने कहा कि जिला प्रशासन ने कई इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया है, पर इस इलाके में लोगों की आवाजाही लगातार जारी है। एक ही बाइक पर तीन-तीन सवार जा रहे हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए प्रशासन की सख्ती जरूरी है। वहीं रालासोपा नेता विनय कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन अपने ही आदेश का पालन धरातल पर लागू नहीं करवा पा रहा है जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण लगातार बढता जा रहा है। इसलिए अब यहां भी लॉकडाउन जरूरी हो गया है।

डीएम ने निकाला नया आदेश

बहरहाल कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन को पहले ही सील कर दिया है और मास्क का उपयोग नहीं करने पर नगर निकाय समेत अन्य एजेंसी को जुर्माना वसूली करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। अब डीएम अभिषेक सिंह ने कोरोनाबंदी को लेकर नया आदेश जारी किया है जिसमें रविवार 12 जुलाई से फुटपाथ पर दुकान लगाने पर रोक लगा दी है। वहीं, समान्य दुकानों को अल्टरनेट डे पर खोलने का आदेश दिया गया है। इनमें सड़क के एक किनारे की दुकान सोमवार-बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी, जबकि उसी सड़क के दूसरे किनारे की दुकान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोली जाएंगी। रविवार को कई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान नहीं खोले जाएंगे।

इसके साथ ही गया नगर निगम के आयुक्त समेत बोधगया, शेरघाटी एवं टिकारी नगर पंचायत के कार्यापालक अधिकारी को संबंधित क्षेत्र में सेनेटाइज कराने समेत कई अन्य तरह के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?