न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Election 2020 / बिहार में आज लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, जानिए कब और कहां किसकी रैली

बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। इससे पहले आज शुक्रवार को राज्य में दिग्गजों का जमावड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 10:49:48

Bihar Election 2020 / बिहार में आज लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, जानिए कब और कहां किसकी रैली

बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। इससे पहले आज शुक्रवार को राज्य में दिग्गजों का जमावड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार बिहार में प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वहीं बसपा प्रमुख मायावती भी आज रैली करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डेहरी ऑन सोन (रोहतास जिला), गया और भागलपुर में तीन रैलियों में राजग के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेगे तो वहीं नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी रैली में रहेंगे तो वहीं राहुल के साथ पूर्व सीएम तेजस्वी यादव दिखेंगे।

बिहार में एनडीए भले ही नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ रही हो, लेकिन अभी भी उनके लिए सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है। अबतक बीजेपी की ओर से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज मोर्चा संभाले हुए थे और अब खुद पीएम मोदी प्रचार करने आ रहे हैं। पीएम मोदी पूरे चुनाव में करीब डेढ़ दर्जन रैलियां करेंगे और आज पहले दिन तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की आज होने वाली सभाओं में नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे। आज होने वाली पीएम मोदी की रैलियां कुछ इस प्रकार हैं...

bihar election 2020,bihar election,narendra modi,rahul gandhi,mayawati,election rally,news

सासाराम: सुबह 10:30 बजे
गया: दोपहर 12:15 बजे
भागलपुर: दोपहर 02:40 बजे

नीतीश कुमार के सामने चैलेंजर बनकर उभरे तेजस्वी यादव का धुआंधार प्रचार जारी है। महागठबंधन के चुनावी प्रचार में जान फूंकने के लिए आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद रहे हैं। राहुल गांधी की इस चुनाव में होने वाली ये पहली सभा है। कांग्रेस यहां 70 सीटों पर मैदान में है और राजद के साथ महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी है। शुक्रवार को राहुल राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा रैली करेंगे।

bihar election 2020,bihar election,narendra modi,rahul gandhi,mayawati,election rally,news

कांग्रेस और राजद के सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव हिसुआ में गांधी के साथ रहेंगे। हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक अनिल सिंह से है। कहलगांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता होंगे।

राहुल-तेजस्वी की साझा रैली

नवादा - सुबह 11 बजे
भागलपुर – दोपहर दो बजे

सिर्फ तेजस्वी यादव की रैली

मेला मैदान, गया
चकंद बाली, गया
हिसुआ, नवादा
इंटर स्कूल, नवादा
हिल्सा, नालंदा

मायावती भी करेंगी प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इस बार असदुद्दीन ओवैसी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बसपा प्रमुख मायावती गठबंधन के लिए शुक्रवार को पहली बार वोट मांगेंगी। मायावती की शुक्रवार को कैमूर विधानसभा इलाके में जनसभा है।

आपको बता दें कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। उसके बाद तीन और सात नवंबर को वोटिंग होनी है। बिहार में चुनावी नतीजे दस नवंबर को घोषित किए जाने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया