न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव में खूनी खेल, प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे श्रीनारायण सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो समर्थक की भी मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 10:55:46

बिहार विधानसभा चुनाव में खूनी खेल, प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे श्रीनारायण सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो समर्थक की भी मौत हो गई है। श्रीनारायण सिंह जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। आरोपियों ने श्रीनारायण को तब गोली मारी, जब वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। श्रीनारायण राजद के जिला उपाध्यक्ष थे। माना जा रहा था कि इस बार शिवहर से उन्हें राजद का उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। इससे नाराज होकर श्रीनारायण सिंह ने राजद छोड़ दी और जनता दल राष्ट्रवादी की टिकट पर चुनाव में उतरे थे। ये पार्टी पूर्व सांसद रंजन यादव ने बनाई है, जो कभी लालू के करीबियों में थे और बाद में लालू यादव को ही पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से हराया भी था।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवहर के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी प्रत्याशी के समर्थक बनकर भीड़ में शामिल हुए थे और मौका लगते ही उन पर फायरिंग कर दी। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि श्रीनारायण पुरनहिया इलाके के हथसार में प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान समर्थक बनकर काफिले में चल रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां दागीं। सीतामढ़ी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

रहा है‌ पुराना आपराधिक इतिहास

श्रीनारायण सिंह पर 6 केस हैं। अवैध हथियार रखने के मामले में उन्हें दो साल की सजा भी हो चुकी है। वो शिवहर के नया गांव के निवासी थे। वो नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया