Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिशन बिहार पर PM मोदी, 12 दिन में करेंगे 12 रैलियां, साथ होंगे नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से मिशन बिहार का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 12 रैलियों को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 2:19:12

मिशन बिहार पर PM मोदी, 12 दिन में करेंगे 12 रैलियां, साथ होंगे नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से मिशन बिहार का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 12 रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अक्टूबर को पहली रैली सासाराम (Sasaram), गया (Gaya) और भागलपुर (Bhagalpur) में होगी। पहले चरण के चुनाव (First Phase Election) के लिए प्रधानमंत्री की यही तीन रैलियां होंगी, जिनके माध्‍यम से वे 71 सीटों पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के लिए जनता से आह्वान करेंगे।

जबकि 28 अक्टूब को दूसरी रैली दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में होगी। 1 नवंबर को तीसरी रैली छपरा, मोतिहारी और समस्तीपुर में होगी और आखिर रैली 3 नवंबर को सहरसा, अररिया और बेतिया में होगी। खास बात है कि हर मंच पर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री 12 दिनों में 12 रैलियां करेंगे। उनकी पहली रैली 23 अक्‍टूबर को सासाराम, गया व भागलपुर में होगी। इसके बाद वे 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में हाेगा तो चौथा और अंतिम दौरा तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा तथा अररिया के फारबिसगंज में होगा।
प्रधानमंत्री नवरात्र के दौरान निराहार रहते हैं। नवरात्र के नौ दिन वे केवल पानी पीकर रहते हैं। इसी में वे वोट मांगने आएंगे तथा एनडीए की सरकार बनाने की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री की रैलियों के बीच के दिनों में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditya Nath) एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) जैसे स्टार प्रचारक रैलियां करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में एनडीए ने अपना प्रचार तूफानी तरीके से शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार लगातार अब जनसभाएं कर रहे हैं, पहले वो सिर्फ वर्चुअल रैली कर रहे थे लेकिन अब एक्चुअल रैली भी कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा लगातार बिहार में प्रचार कर रहे हैं। 23 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रण में उतरेंगे। इस बार भी बिहार में एनडीए में जेडीयू ही बड़ा भाई बनकर सामने आई है। सीटों के बंटवारे में जदयू को 122 और भाजपा को 121 सीटें मिली थीं। इनमें से जेडीयू ने अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 7 सीटें दी थीं, जबकि बीजेपी ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की VIP को 11 सीटें दी थीं।

वहीं, इस बार लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा नहीं है। चिराग पासवान पहले से ही नीतीश कुमार से खफा चल रहे हैं और उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा के कई नेता लोजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, चिराग पासवान लगातार हुंकार भर रहे हैं कि इस बार भाजपा की अगुवाई में सरकार बनेगी और लोजपा उसके साथ रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका