न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता को श्रद्धांजलि देने वाले वायरल वीडियो से बौखलाए चिराग पासवान, CM नीतीश पर लगाया साजिश का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए चिराग पासवान (Chirag Paswan) के 'रिहर्सल' करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 8:27:42

पिता को श्रद्धांजलि देने वाले वायरल वीडियो से बौखलाए चिराग पासवान, CM नीतीश पर लगाया साजिश का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए चिराग पासवान (Chirag Paswan) के 'रिहर्सल' करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले लोजपा प्रमुख के इस वीडियो पर बीजेपी, जेडीयू और कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, वीडियो को लेकर चिराग पासवान ने सीधे-सीधे जेडीयू अध्यक्ष और सीएम नीतीश को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। चिराग ने मीडिया को दी गई अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस स्तर की राजनीति की जाएगी, यह उन्होंने सोचा नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश के इशारे पर वीडियो को सार्वजनिक किया गया है।

चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, 'इस वीडियो को सार्वजनिक क्यों किया जा रहा है, मैं इसके बारे में नहीं जानता। क्या मुझे यह साबित करने की जरूरत है कि मैं अपने पिता के निधन पर दुखी हूं। मैं ये सोच भी नहीं सकता कि मुख्यमंत्री इस तरह की निचले स्तर की राजनीति करेंगे। इससे साफ पता चलता है कि वह डर गए हैं। उन्हें पता चल गया है कि मेरी सरकार बनते ही वे जेल जाएंगे।'

रवि किशन ने कही ये बात

इधर, चिराग के वीडियो को लेकर कई राजनैतिक दलों के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, 'निःशब्द हूं। मैं सोच नहीं सकता कि बिहार की जनता क्या सोचेगी। रामविलास पासवान दलितों के बड़े नेता थे, उनकी तस्वीर या उनकी मृत्यु बहुत सम्मान चाहती थी।' बीजेपी सांसद ने कहा कि एक्टिंग तो सिनेमा में हम लोग करते थे, लेकिन इस घटना से मैं सकते में हूं।

चिराग पासवान बिहार की राजनीति के लिए कलंक : जदयू सांसद

मामले पर जदयू सांसद ललन सिंह ने कहा, 'बिहार के कोढ़ हैं चिराग, कलंक हैं बिहार की राजनीति के लिए चिराग पासवान। जनता इन्हें ऐसा जवाब देगी कि बिहार की तरफ दोबारा देखेंगे नहीं। वीडियो देखकर आश्चर्य होता है कि कैसे-कैसे लोग राजनीति करने के लिए व्याकुल हैं। नीतीश कुमार ने 15 साल में बिहार को संवारा है।'

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी वीडियो को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'अगर यह वीडियो सच है तो दुखद है। पिता की मौत का इस तरह वीडियो बनाना गलत है। चिराग पासवान बीजेपी के प्रभाव में दिखावटी काम कर रहे हैं।'

कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विंग की सदस्य पंखुड़ी पाठक ने अपने ट्वीट के जरिए चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा है, 'स्वर्गीय पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देने की जगह चिराग पासवान का यह ड्रामा शर्मनाक है। ऐसे लोगों की वजह से राजनीति बदनाम है। जनता को जागरूक हो कर अपने बीच के जनप्रतिनिधि चुन ऐसे ड्रामेबाजों को राजनीति से बाहर करना होगा।'

सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से भी मामले को लेकर तीखी बयानबाजी सामने आई है। लोजपा ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए वायरल वीडियो के लिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लोजपा के ट्वीट में कहा गया है, 'नीतीश कुमार को अब पता चल गया है कि उनकी हार तय है। पार्टी का मैनिफेस्टो लॉन्च करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी के लिए एक वीडियो शूट किया गया था, जिसकी शूटिंग के दौरान का एक वीडियो नीतीश कुमार जी के इशारे पर सार्वजनिक किया गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया