न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बेगूसराय में नर्स के साथ मारपीट, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

बिहार में संक्रमितों की संख्या 38 पर पहुंच गई है। इनमें 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई है और एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 4:42:38

बिहार: बेगूसराय में नर्स के साथ मारपीट, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिसका आज 15वां दिन है। लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए पुलिस काफी सख्ती कर रही है। बिहार में संक्रमितों की संख्या 38 पर पहुंच गई है। इनमें 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई है और एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

खुलेंगे मांस, मछली और अंडे की दुकानें

वहीं, बिहार सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में अब मांस, मछली और अंडे की दुकानों को खुला रखने का निर्देश दिया है।कृषि सचिव डॉक्टर एन सरवन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। इसलिए कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा है। एन सरवन कुमार ने यह जाकारी दी कि मटन, अंडा, मछली की दुकानें खुली रहेंगी। कृषि विभाग के सचिव डॉक्टर एन सरवन कुमार ने बताया कि किसानों की फसल कटाई भी लॉकडाउन से बाहर रखा है। किराना स्टोर वालों को पूर्व की तरह शाम छह बजे तक ही दुकान को खुला रखने का निर्देश है। बिहार में सुधा के चार सौ से अधिक मिल्क पार्लर अब रात आठ बजे तक खुले रहेगें। कृषि सचिव ने कहा कि सभी वैज्ञानिक संस्था का कहना है कि कोरोना संक्रमण से मीट मछली और अंडे का मतलब नहीं है। इसलिए बिहार में सभी मछली, मीट और चिकेन दुकान को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है।

बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती

पुलिस ने दरभंगा में बेवजह घूमने वालों को सड़क पर घुटनों के बल चलवाया, तो खगड़िया में मेंढ़क की तरह उछलवाया। कुछ युवकों को मुर्गा बनाया गया। इसके अलावा खगड़िया में भी पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो बेवजह घूम रहे थे। कई लोगों को पकड़ा और सड़क पर उठक-बैठक कराई। इसके बाद सभी को सड़क पर मेंढ़क की तरह उछलवाया।

कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर नर्स को पीटा

बेगूसराय में सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की इंचार्ज महिला के साथ मंगलवार की रात उसके पड़ोसी ने कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर मारपीट की। पड़ोसी ने नर्स को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सड़क पर थूका तो होगी जेल

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बेगूसराय और जहानाबाद के डीएम ने नया कदम उठाया है। तंबाकू और गुटका थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि खैनी-गुटखा खाकर थूकने से भी कोरोनावायरस फैलने का खतरा ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर