न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 महीने बाद नीतीश को आई लालू की याद, फ़ोन कर जाना हाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे समय के बाद अपने पूर्व सहयोगी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jun 2018 12:57:07

4 महीने बाद नीतीश को आई लालू की याद, फ़ोन कर जाना हाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे समय के बाद अपने पूर्व सहयोगी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना है। लालू को यह फोन तब आया जब तेजस्वी यादव भी अपने पिता के साथ अस्पताल में मौजूद थे। उनके इस फोन कॉल के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर एक बार फिर से गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू दोबारा साथ आ सकते हैं। बता दे, लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा है।

हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को नीतीश कुमार जैसे विश्वासघाती नेता का साथ मंजूर नहीं है। उन्होंने महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि अब महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर आगे लिखा कि रविवार को लालू यादव जी का फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन आश्चर्य है कि नीतीश जी ने पिछले चार महीने से बीमार लालूजी का हालचाल नहीं लिया। आज फोन कर पूछा। शायद उन्हें पता चला है कि भाजपा और एनडीए के लोग अस्पताल जाकर राजद सुप्रीमो का हालचाल ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने भी फोन कॉल किया।

तेजस्वी ने कहा कि कौन इस बात की गारंटी देगा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ दोबारा नहीं जाएंगे। जदयू को कभी महागठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का बंटाधार किया है और जनादेश का अपमान किया है। नीतीश कुमार विश्वासघाती आदमी हैं और उन्होंने बिहार के सभी लोगों को धोखा देने का काम किया है।

इस सवाल पर कि अगर कांग्रेस नीतीश को साथ लाती है तो राजद का क्या रुख रहेगा, तेजस्वी ने कहा कि आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं। जदयू के नेता राहुल गांधी के बारे में क्या कहते हैं, क्या कांग्रेस को सुनाई नहीं देता है। जब राहुल गांधी मुझे लंच पर लेकर गए थे तब इनके प्रवक्ताओं ने कहा था कि ये दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है।

क्या कांग्रेस के नेता ऐसी बातों को भूल चुके हैं। कांग्रेस को सभी बातों की जानकारी है। तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमारा कांग्रेस के साथ लंबे रिश्ते निभाने की बात हो रखी है। हम सब एक साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत