न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में हड़कंप, CM नीतीश, Deputy CM मोदी सहित कई मंत्रियों ने कराया कोरोना टेस्ट

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का कोरोना संक्रमित पाए गए है। अवधेश नारायण सिंह के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बिहार में प्रशासन से लेकर सरकार तक हड़कंप मच गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 10:28:38

बिहार में हड़कंप, CM नीतीश, Deputy CM मोदी सहित कई मंत्रियों ने कराया कोरोना टेस्ट

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का कोरोना संक्रमित पाए गए है। अवधेश नारायण सिंह के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बिहार में प्रशासन से लेकर सरकार तक हड़कंप मच गया है। दरअसल, दो दिन पहले ही नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण समारोह था और इस दौरान सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में मंच साझा किया था। दोनों बिल्कुल आस पास ही बैठे थे। अब सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने खुद पहल कर अपना कोविड 19 (Covid-19) का टेस्ट करवाया है। साथ ही डिप्टी सीएम सुशील मोदी और कई अधिकारियों व मंत्रियों के भी सैंपल लिए गए हैं। सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी और पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दरअसल उनकी पिछले दिनों तबीयत खराब हुई और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो उनका सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनका असिस्टेंट भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

विधान परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में सभापति अवधेश नारायण सिंह के ठीक बगल में सीएम नीतीश कुमार बैठे हुए थे, जबकि दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष विजय नारायण चौधरी और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मंच पर मौजूद थे। शनिवार को सभापति एवं उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिहार सरकार में हड़कंप मच गया है।

वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 349 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 460 पहुंच गई है। 2 हजार 880 केस अभी एक्टिव हैं। अब तक दो लाख 51 हजार 97 सैंपल की जांच हुई है। हर 21 सैंपल में से एक केस पॉजिटिव मिल रहा है। 88 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका