न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Chunav 2020 : केवल कोविड-19 के कारण हार रहे हैं हम : JDU नेता केसी त्यागी

बिहार के शुरुआती रुझानों पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि इस चुनाव में लोजपा ने लगातार नीतीश कुमार की छवि खराब करने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 11:42:36

Bihar Chunav 2020 :  केवल कोविड-19 के कारण हार रहे हैं हम : JDU नेता केसी त्यागी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव की लड़ाई में किसकी जीत होगी, इसपर पूरे देश की निगाहें हैं। बिहार के शुरुआती रुझानों पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि इस चुनाव में लोजपा ने लगातार नीतीश कुमार की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चुनाव पर कोरोना (Covid-19) का असर भी पड़ा है। इस बार का चुनाव काफी मुश्किल था क्योंकि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे का भी असर हुआ है।

केसी त्यागी ने कहा, 'एक साल पहले आरजेडी लोकसभा चुनावों में एक सीट नहीं जीत पाई थी। लोकसभा के नतीजों के हिसाब से देखें तो जेडीयू और उसके गठबंधन दलों को 200 से अधिक सीटें जीतनी चाहिए थीं। इस एक साल में ब्रांड नीतीश न तो जरा भी फीका पड़ा है और न ब्रांड आरजेडी में कोई चमक आई है। हम इस बार बस कोरोनावायरस के दुष्परिणामों के कारण हार रहे हैं।'

त्‍यागी ने कहा कि इस बार अगर हमारी हार हो रही है तो वह प्राकृतिक आपदा के चलते हो रही है। केसी त्यागी ने कहा, 'हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं। अगर कोई भी पार्टी ये सोच रही है कि हम उनसे हार रहे हैं तो ऐसा नहीं है हम राष्ट्रीय आपदा से हार रहे हैं।' उन्होंने कहा कि देश में फैली कोरोना महामारी के कारण हम पीछे चल रहे हैं।

उधर, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रुझानों पर कहा कि अभी मुकाबला एकतरफा नहीं हुआ है और महागठबंधन फिर बढ़त बनाएगा। उन्होंने कहा कि हम अब भी रेस में हैं और हमें अपनी जीत का पूरा विश्वास है। तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम अब भी इस बयान पर कायम हैं। बता दें कि रुझानों में अब एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है और महागठबंधन 100 के हेर-फेर में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत