न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: नालंदा के बाद अररिया में भी मॉब लिंचिंग, जान की भीख मांगता रहा काबुल, पशु चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

बिहार में 24 घंटों के अंदर मॉब लिंचिंग की तीसरी वारदात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 4:40:49

बिहार: नालंदा के बाद अररिया में भी मॉब लिंचिंग, जान की भीख मांगता रहा काबुल, पशु चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

बिहार में 24 घंटों के अंदर मॉब लिंचिंग की तीसरी वारदात सामने आई है। अररिया के सिकटी थाना छेत्र के सिमरबनी गांव में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने रानिकटता गांव के एक बुजर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पशु चोरी के शक में 55 साल के बुजुर्ग काबुल को करीब 300 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर कर मार डाला। भीड़ द्वारा काबुल को मारे जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें काबुल भीड़ से जान की भीख मांग रहा है। लेकिन भीड़ में से किसी का भी दिल नहीं पसीजा। भीड़ उसे तब तक मारती रही, जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ उसके चेहरे पर डंडों से वार कर रही है और चोर कह रही है। हमलावरों का नेतृत्व कर रहा मुस्लिम मियां नाम का युवक हंसते हुए भीड़ को हमले के लिए उकसा रहा है। भीड़ ने बुजुर्ग की पैंट भी निकाल दी थी। वीडियो में कई हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उनमें से अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। गांव के पूर्व प्रधान काबुल टूटी हुई आवाज में भीड़ को कह रहा है कि उसने पशु चोरी नहीं की है, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई।

मुस्लिम मियां ने पहले भी काबुल के खिलाफ पशु चोरी का मामला दर्ज करवाया था। यह घटना दरअसल शनिवार की है लेकिन इसका एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो वायरल होने के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग आक्रोशित हैं। वहीं, अररिया एसडीपीओ ने कहा है कि इस मामले का वायरल वीडियो पुलिस को भी मिला है और फिलहाल पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है। एसडीपीओ का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मारा गया शख्स अपराधी प्रवृति का था और पुलिस ने पिछले महीने ही उसके घर से नेपाल से लूटी रायफल बरामद की थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले की निंदा करते हुए ट्वीट किया और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को 'लिंच-विहार' बना दिया है।

आपको बता दें कि, बुधवार को नालंदा और अररिया में मॉब लिंचिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। नालंदा में आरजेडी के स्थानीय नेता इंदल पासवान की हत्या के बाद शक के आधार पर घरों में घुसकर ग्रामीणों ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने किसी तरह वहां से दोनों को निकालने की कोशिश की थी लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें, हाल ही में बिहार के सीतामढ़ी में 82 वर्षीय बुजुर्ग की भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) करने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार की सरकार को निशाने पर लिया था। सीतामढ़ी हिंसा में उन्मादी भीड़ ने पहले बुजुर्ग जैनुल अंसारी का गला रेता और उसके बाद चौक पर जिंदा जला दिया था। परिवार को इस घटना का पता तीन दिन बाद चल पाया। दरअसल, हिंसा के दौरान सीतामढ़ी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन हत्या के तीन दिन बाद जब एक घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बहाल की गई तब जैनुल अंसारी के परिजनों को एक वायरल फोटो मिला, जो उनकी हत्या का था। प्रशासन के दबाव की वजह से जैनुल अंसारी के परिजनों को उनका शव पैतृक गांव से 75 किलोमीटर दूर मुज़फ़्फ़रपुर में दफ़नाना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत