न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से ठीक होकर घर लौटे शख्स के साथ पड़ोसी कर रहे अछूत जैसा बर्ताव, दुखी होकर उठाया ये कदम

कोरोना (Coronavirus) से ठीक होकर घर लौटे एक शख्स के घरवालों के साथ पड़ोसियों द्वारा बुरा बर्ताव करने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 3:32:14

कोरोना से ठीक होकर घर लौटे शख्स के साथ पड़ोसी कर रहे अछूत जैसा बर्ताव,  दुखी होकर उठाया ये कदम

कोरोना (Coronavirus) से ठीक होकर घर लौटे एक शख्स के घरवालों के साथ पड़ोसियों द्वारा बुरा बर्ताव करने का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल के शिवपुरी से सामने आया है। यहां दुबई से लौटे पेट्रोलियम इंजीनियर दीपक शर्मा कोराना पॉजीटिव पाए गए थे। जिसके बाद इलाज से वे ठीक होकर अपने घर को लौट आए है लेकिन घर पर लौटने के बाद उनके पड़ोसी उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे है। इस संबंध में दीपक ने बताया कि मेरे बीमार होकर घर लौटने के बाद पिता ने मकान बेचने का निर्णय लिया है। पिता ने घर के बाहर तख्ती टंगवा दी है। दीपक का कहना है कि मुझे कोरोना हुआ, यह किसी को भी हो सकती है। इसलिए किसी को किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं रखना चाहिए, बल्कि मुश्किल दौर में हौसला बढ़ाने का काम करना चाहिए। जिस दिन मैं ठीक होकर लौट रहा था उसी दिन से लोग मुझे ऐसे देख रहे थे जैसे मैं हत्या का अपराधी हूं। सोचा कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। कुछ नहीं बदला, लोग मुझसे और परिवार से बुरा बर्ताव करने लगे है। हमारा पूरा परिवार आत्मग्लानि से घिर गया है।

पड़ोसी देखकर गेट बंद कर लेते है

दीपक आगे बताते हैं कि अब डिप्रेशन जैसा महसूस होने लगा। जो लोग हमारे घर आते-जाते थे वे हमें दरवाजे पर खड़ा देखकर अपने गेट बंद कर लेते हैं। अब मोहल्ले के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। दीपक कहते हैं कि लोग जहां रहते हैं वहां उसका सबसे ज्यादा शुभचिंतक पड़ोसी ही होता है। लेकिन, जब पड़ोसी का व्यवहार खराब हो जाए तो और हालात चिंताजनक हो जाते हैं। हमारे पड़ोसियों ने भी ऐसा ही किया है। अब अति हो गई है। वह एक पड़ोसी का नाम लेकर कहते हैं- वे ट्यूशन पढ़ाते हैं, वह दूधवाले और सब्जी वाले से हमारे घर जाने से मना कर रहे हैं। दूध वाले से उन्होंने कहा- उनके बर्तन मत छूना, वायरस पकड़ लेगा। उनके यहां दूध मत दो। इसके बाद हमारी मां जिस रास्ते से जाती हैं, वे कहते हैं कि इस रास्ते से मत चलो, उनके कदम जहां पड़ रहे हैं उस जगह पर पैर मत रखो, नहीं तो वायरस पकड़ लेगा।

मकान बेचने का लिया फैसला

दीपक के पिता सेवानिवृत्त एएसआई जानकी प्रसाद शर्मा ने बताया कि ये लोग चाहते हैं कि किसी तरह हम लोग यहां से चले जाएं। फिर हमारा मकान ये लोग अपने ही किसी परिचित को दिला दें। लोग रात को आकर हमारे घर का दरवाजा पीटते हैं, परेशान करते हैं ताकि हम यहां से चले जाएं। दीपक का कहना है कि अभी तो मैं यहां हूं, जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तो फिर अपने काम पर दुबई चला जाऊंगा। इसके बाद माता-पिता यहां कैसे रह पाएंगे। इसलिए मकान बेचने का फैसला लिया है। जैसे ही मकान बिक जाएगा, हम ग्वालियर चले जाएंगे। वहां रहने का निर्णय पूरे परिवार ने किया है। हालांकि वह मूलत: कोलारस के रहने वाले हैं। कोलारस में पुस्तैनी मकान और खेती की जमीन भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर