न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / राजभवन में पहुंचा कोरोना, कर्मचारी का बेटा निकला संक्रमित

कोरोना वायरस भोपाल के राजभवन तक पहुंच गया है। राजभवन के कैम्पस में रहने वाले कर्मचारी के 28 साल के बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 6:35:47

भोपाल / राजभवन में पहुंचा कोरोना, कर्मचारी का बेटा निकला संक्रमित

मध्य प्रदेश में सोमवार कोरोना संक्रमण के 73 मामले आए। इनमें से भोपाल में 32, ग्वालियर-चंबल संभाग में 18, बुरहानपुर में 10, सागर में 7, उमरिया में 3, नीमच में 2, जबकि शहडोल में एक केस मिला। वहीं, दतिया में कोरोना से पहली मौत हुई। भांडेर के लहार हवेली गांव में 70 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। यह मुंबई से आया था। सोमवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं, अब कोरोना वायरस भोपाल के राजभवन तक पहुंच गया है। राजभवन के कैम्पस में रहने वाले कर्मचारी के 28 साल के बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। युवक का पूरा परिवार राजभवन परिसर में ही रहता है। इधर सेना के ईएमई सेंटर में भी एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके आलावा कोतवाली क्षेत्र के बुधवारा में 6 और गोविद्पुरा के आचार्य नरेंद्र देव नगर में एक परिवार के 3 लोग संक्रमित मिले हैं।

रिकवरी रेट 51%

प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर अब 51% पर पहुंच गई है। प्रदेश में सकारात्मक प्रयत्नों के कारण ये मुमकिन हो पाया है। इसी कड़ी में कोरोना वॉरियर्स का कहना है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। खुरापात मचाने में शैतानी दिमाग कोई कसर नहीं छोड़ता इसलिए दिमाग को खाली रखना ही नहीं चाहिए। कुछ इसी मकसद के साथ डॉक्टरों ने सूबे के नामी सरकारी अस्पताल हमीदिया में प्राइवेट हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं कोरोना संक्रमित मरीजों को देना शुरू की हैं।

हमीदिया अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में मरीजों के चहरे पर अब खुशियां झलकती हैं। जो मरीज पहले निराशा और चिंता के बीच घिरे रहते थे वो अब खुद को इंडोर गेम्स के जरिए व्यस्थ रखते हैं। इससे उनका तनाव तो दूर होता ही है साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

सरकारी अस्पताल में प्राइवेट हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं

कोरोना मरीजों के संबंध में ये पहली बार है जब किसी सरकारी अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधा दी जा रही है। हमीदिया अस्ताल में भर्ती कोरोना मरीजों को बीमारी का तनाव ना हो इसके लिए मरीज कैरम, लूडो और शतरंज खेल रहे हैं।

हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने आपस में पैसे इकठ्ठे कर कोरोना मरीजों के लिए इन इंडौर गेम्स की व्यवस्था की है। डॉक्टरों की टीम और मेडिकल स्टॉफ मरीजों को खुश रखने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

हमीदिया अस्पताल में मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है, जिससे मरीज के अंदर कहीं भी निराशा के भाव ना आएं। मरीजों के लिए गीत संगीत की व्यवस्था भी की गई है। इसका मकसद यही है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, वे अपनी सकारात्मकता बनाए रखें और खुशी-खुशी अपना इलाज कराएं और स्वस्थ होकर जल्दी अपनी घर वापसी करें।हमीदिया अस्पताल में फिलहाल 76 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है, वहीं 9 मरीज ऑक्सिजन सपोर्ट पर हैं।

बता दे,मध्य प्रदेश में कोरोना के 6665 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। यहां, इंदौर में 3008, भोपाल में 1241, उज्जैन में 553, बुरहानपुर में 271, खंडवा में 222, जबलपुर में 209, खरगौन में 117, धार में 111, ग्वालियर में 98, नीमच में 88, मंदसौर में 87, देवास में 80, मुरैना में 71, सागर में 68, रायसेन में 67, भिंड में 48, बड़वानी में 39, होशंगाबाद में 37, रतलाम में 31, रीवा में 26, विदिशा में 18, बैतूल में 17, आगर मालवा में 13, सतना में 13, झाबुआ में 12, अशोकनगर में 10, डिंडोरी में 9, शाजापुर में 9, दमोह में 8, सीधी में 8, सिंगरौली में 7, दतिया में 6, श्योपुर में 6, शिवपुरी में 6, टीकमगढ़ में 6, छतरपुर में 5, छिंदवाड़ा में 5, सीहोर में 5, शहडोल में 5, अलीराजपुर में 3, अनूपपुर में 3, बालाघाट में 3, हरदा में 3, पन्ना में 3, गुना में में दो, राजगढ़ में दो, सिवनी में दो, उमरिया में दो, मंडला में एक और नरसिंहपुर में एक मरीज।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ