न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीमा कोरेगांव: भाजपा का राहुल पर हमला कहा - मूर्खता के लिए एक जगह है कांग्रेस

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में ऐक्टिविस्ट्स की गिरफ्तारी पर विपक्ष के हमले झेल रही बीजेपी शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फ्रंटफुट पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 3:11:55

भीमा कोरेगांव: भाजपा का राहुल पर हमला कहा - मूर्खता के लिए एक जगह है कांग्रेस

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में ऐक्टिविस्ट्स की गिरफ्तारी पर विपक्ष के हमले झेल रही बीजेपी शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फ्रंटफुट पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को निर्लज्ज बताया है। भाजपा के आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी के आईएसआईएस से संबंध होने का दावा किया है। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने कोरेगांव-भीमा हिंसा प्रकरण के सिलसिले में पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इंकार करने के साथ ही इन गिरफ्तारियों की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित करने का आग्रह भी ठुकरा दिया।

राहुल ने कहा था, 'सभी NGOs को बंद कर दो। सभी ऐक्टिविस्टों को जेल में डाल दीजिए और जो शिकायत करे उसे शूट कर दो।' अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अमित शाह ने उन्हीं (राहुल) के लहजे में जवाब दिया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'मूर्खता के लिए केवल एक जगह है और वह कांग्रेस है। 'भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग', माओवादी, नकली कार्यकर्ता और भ्रष्ट तत्वों का समर्थन कीजिए। उन सभी को बदनाम करें जो ईमानदार हैं और काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस में आपका स्वागत है।'

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों से गठबंधन है। आज कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ है। अदालत ने माना कि बदले की भावना से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने सबूतों को भी माना है। राहुल पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल की राजनीति राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। आज राष्ट्र हित, सुरक्षा की जीत हुई है। उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस की हार है। राहुल को आज सिर झुकाना चाहिए। कांग्रेस भारत तोड़ने के समर्थन में है। उन्होंने राहुल को निर्लज्ज करार दिया।

उन्होंने गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल जी आप बार-बार राष्ट्रद्रोहियों के साथ खड़े क्यों नजर आते हैं? आप राष्ट्र प्रेमियों के साथ क्यों नहीं खड़े होते। सर्जिकल स्ट्राइक के समय राहुल गांधी देश की सेना के साथ शौर्यता और साहस के साथ नहीं बल्कि खून की दलाली से जोड़कर देखने का दुस्साहस किया था और आज आप अर्बन नक्सल के साथ खड़े हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है- मोदी को हटाना है, अब चाहे पाकिस्तान हटा दे या माओवादी हटा दें लेकिन देश की जनता राष्ट्र सुरक्षा और मोदी जी के साथ है। जहां भाजपा की सरकार है वहां अफरातफरी का माहौल बनाना है इसकी राहुल गांधी शिक्षा दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर उच्चतम न्यायालय का फैसला साबित करता है कि राज्य पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई षडयंत्र नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत