न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बंद: राजस्थान - उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हिंसक झड़पें, मुरैना फायरिंग के दौरान एक कि मौत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद दलित संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 3:25:59

भारत बंद: राजस्थान - उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हिंसक झड़पें, मुरैना फायरिंग के दौरान एक कि मौत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद दलित संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान पर देश के अलग-अलग शहरों में दलित संगठन और उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह ट्रेनें रोकी गई हैं। इसके अलावा कुछ शहरों में झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट में कई बदलाव हुए थे। केंद्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि अदालत में इस मामले पर मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया। हालांकि, सरकार ने अब इस मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि वह शांति बनाए रखें और हिंसा को न भड़कने दें।

इस हिंसक झड़प में मध्यप्रदेश के मुरैना में फायरिंग की भी खबर है। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वही उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में दलित संगठनों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुई।

राजस्थान

- भरतपुर में महिलाएं लाठियां लेकर सड़कों पर उतरीं और जाम लगा दिया। वहीं, बाड़मेर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली। जिसमें पुलिस समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

- सांचौर में व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा दुकानें तोड़ी गईं और करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।

- पुष्कर में भी भीड़ हिंसक हो गई और 25 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचाया। कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

- जयपुर में मालगाड़ी को रोका गया। इस दौरान भीड़ ने ट्रेन के डिब्बों की पिन निकाल ली और किसी भी गाड़ी को न निकलने देने की चेतावनी दी। यहां शहर में हिंसक भीड़ ने कपड़े के एक शोरूम में तोड़फोड़ भी की।

उत्तर प्रदेश


- गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर बड़ी तादाद में दलित प्रदर्शनकारी जमा हुए। जिसके चलते इस रूट से आने वाली तमाम ट्रेन रुकी हुई हैं

- हापुड़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया।

- मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके अलावा 2 बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। दलित प्रदर्शनकारियों ने मेरठ में कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर पुलिस चौकी को फूंक दिया है। इसके अलावा कई वाहनों में भी आग लगाई गई है।

- सहारनपुर की बेहट तहसील के बबैल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडिया पर पथराव किया। पुलिस की जीप तोड़ी गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

बिहार

- हाजीपुर में बंद समर्थको ने कोचिंग संस्थान पर हमला किया। इस दौरान कोचिंग संचालकों और बंद समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट भी हुई। बंद समर्थकों ने छात्रों की साइकिल और डेस्क बेंच में आग लगा दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे।

इसके अलावा अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद और आरा में भीम सेना के रेल रोकी और सड़कों पर जाम लगा दिया।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के सागर और ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, भिंड के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। भिंड के अलावा लहार, गोहद और मेहगांव में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मुरैना के स्टेशन क्षेत्र में भीड़ ने दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान हमले में पुलिस और मीडियकर्मी भी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। यहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के शीशे तोड़ने के बाद उसे स्टेशन पर रोका गया है। यहां एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

-उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानों को बंद कराया।

मेरठ

- मेरठ में हिंसा बढ़ती जा रही है, पुलिस चौकी फूंकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक के प्रतिनिधि के घर पर भी हमला किया है।

- मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी फूंक दी है। भारत बंद का यह प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है।

इंटरनेट सेवा बंद

पंजाब में बंद का व्यापक असर नजर आ रहा है। यहां रविवास शाम से आज रात 11 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन