न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SC/ST एक्ट में संशोधन के विरोध चलतें आज भारत बंद, ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 11:14:39

SC/ST एक्ट में संशोधन के विरोध चलतें आज भारत बंद, ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद दलित संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर बिहार, ओडिशा और पंजाब सहित देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पंजाब मे सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय व बैंक सोमवार को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सीबीएसई ने आज पंजाब में होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बीच भारत बंद के समर्थन में ओडिशा के सम्बलपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन रोकने की खबर भी आ रही है।

भारत बंद से जुड़ीं कुछ खास बातें

- बिहार के आरा और फोर्बेस्गंज स्टेशन में सीपीआईएमएल सहित कई संगठनों ने रेल रोकी और सड़कों पर जाम लगा दिया। पंजाब के अमृतसर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। ओडिशा के संभलपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया। केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों से कोई खिलवाड़ नहीं हो सकता। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि एससी/एसटी सांसद चाहते थे कि सरकार एक रिव्यू पिटीशन कोर्ट में दायर करे और सरकार ऐसा कर भी रही है, तो हड़ताल करने का औचित्य समझ में नहीं आता।

- राजस्थान के बाड़मेर में हिंसक विरोध प्रदर्शन की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करणी सेना और दलित संगठनों के बीच पथराव हो गया जिसमें 25 लोग घायल हो गए।

- मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पंजाब के पटियाला में भी बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है।

- राजस्थान के भारतपुर में बच्चे और महिलाएं सड़कों पर लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन करने के लिए उतरे, नाराज महिलाओं ने ट्रेन भी रोकी।

- भारत बंद के चलते पंजाब सरकार ने बस और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का आदेश दिया है, जबकि सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार रहने के लिए कहा गया है। स्कूल बंद रहने के साथ-साथ बसें भी आज सड़कों पर नहीं चलेंगी। इसी के बाद सीबीएसई ने ये फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि केंद्र शासित चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक होंगी। पंजाब में परीक्षा की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

- हालांकि केंद्र सरकार एससी-एसटी एक्ट के संशोधन को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करेगी। इससे पहले एनडीए के दलित सांसद और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने की अपील की थी।

- दरअसल, महाराष्ट्र की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी पब्लिक सर्वेंट पर केस दर्ज करने से पहले DSP स्तर का पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच करेगा। किसी सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी से पहले उसके वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होगा। एससी/एसटी एक्ट के तहत कई मामले फर्जी भी सामने आ चुके हैं जहां लोगों का आरोप है कि कुछ लोग अपने फायदे और दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं और इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन