न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 जनवरी को भारत बंद, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट समेत इन सभी चीजों पर पड़ेगा असर

आज बुधवार (8 जनवरी) को 10 ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 7:56:41

8 जनवरी को भारत बंद, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट समेत इन सभी चीजों पर पड़ेगा असर

आज बुधवार (8 जनवरी) को 10 ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। 10 केंद्रीय व्यापारिक संगठन जैसे INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC के अलावा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA), BEFI, INBEF, INBOC और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ इस बंद में शामिल होंगे। बैंक कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के मर्जर का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा, 60 स्टूडेंट यूनियन, यूनिवर्सिटीज के अधिकारियों ने भी हड़ताल का हिस्सा बनने का ऐलान किया है। ये शिक्षा संस्थानों में फीस बढ़ोतरी और शिक्षा के कमर्शलाइजेशन का विरोध करेंगे।

ट्रेड यूनियन्स का दावा है कि उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार के साथ बैठक करने के बाद बंद का आह्वान किया है और इस बंद में पूरे देशभर में करीब 25 करोड़ लोग इस हड़ताल में शामिल होंगे। इस बंद के दौरन सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स और बैंक यूनियन नरेंद्र मोदी सरकार की कथित राष्ट्र विरोधी और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

यातायात पर पड़ेगा असर

भारत बंद में चूंकि कई ट्रेड यूनियन्स भी हिस्सा ले रही हैं। लिहाजा यातायात सुविधाओं पर भी असर पड़ेगा। लेकिन इमरजेंसी सर्विसेज जैसे दूध की सप्लाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दवाइयां, एंबुलेंस और हॉस्पिटल से जुड़ी सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कमर्शियल टैक्सी, ओला और उबर रोज की तरह काम करेंगी। मेट्रो सेवाएं भी सुचारू रूप से काम करेंगी। लेकिन एयरलाइंस कंपनियों की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट ने कहा है कि भारत बंद के कारण सड़कों पर भारी जाम लग सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट आने के लिए यात्री अतिरिक्त समय लेकर चलें ताकि परेशानी से बच सकें।

बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर

बुधवार को हड़ताल की वजह से पब्लिक सेक्टर के बैंकिंग सर्विस जैसे पैसे जमा और निकासी और चेक क्लियरिंग पर असर पड़ सकता है। हालांकि प्राइवेट बैंक सेक्टर में हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। इंडियन बैंक्स असोसिएशन (आईबीए) ने एक बयान में कहा कि 8 जनवरी को होने वाले भारत बंद में 6 बैंक यूनियन शामिल होंगी। बैंकिंग सुविधाएं जैसे एटीएम के अलावा शाखा से पैसे निकालने और जमा करने जैसी सुविधाओं पर हड़ताल का असर पड़ सकता है। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स जैसे एनईएफटी, आईएमपीएस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं प्राइवेट बैंकों पर इसका असर नहीं होगा।

बैंकों की यूनियनों ने बयान जारी कर इस हड़ताल में ट्रेड यूनियनों के साथ शामिल होने की बात कही है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफीसर्स कांग्रेस और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ने हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। बैंक से कैश निकासी और डिपॉजिट संभव नहीं होगा, इसके अलावा चेक क्लियरिंग का काम भी नहीं होगा।

10 ट्रेड यूनियंस ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि 2 जनवरी को बुलाई गई बैठक में श्रमिकों की किसी भी मांग पर आश्वासन देने में श्रम मंत्रालय पूरी तरह नाकाम रहा है। सरकार का रवैया श्रम के प्रति अवमानना है। 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हम 25 करोड़ मजदूरों के शामिल होने की उम्मीद करते हैं। हम हड़ताल के जरिए सरकार की श्रमिक विरोधी, जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

परीक्षाओं का क्या होगा?

8 जनवरी को यूपीटीईटी 2019, जेईई मेन्स और आईसीएआर एनईटी जैसी अहम परीक्षाएं होनी हैं। ट्रांसपोर्ट सुविधाओं पर प्रभाव पड़ने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बंद के कारण इन परीक्षाओं के रद्द होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB), ICAR NET 2019 की परीक्षा भी 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच देशभर में होनी है। किसी अप्रिय स्थिति में ही परीक्षा को स्थगित किया जाएगा। स्टूडेंट्स घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें।

DOPT ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है। किसी कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश नहीं लेने का भी आदेश है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत