न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु में खुला देश का पहला बिटकॉइन एटीएम, यूजर क्रिप्टोकरंसी की खरीद-बिक्री कर सकेंगे

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज यूनोकॉइन ने देश का पहला बिटकॉइन एटीएम शुरू किया है। इसकी स्थापना बेंगलुरु में की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Oct 2018 8:05:14

बेंगलुरु में खुला देश का पहला बिटकॉइन एटीएम, यूजर क्रिप्टोकरंसी की खरीद-बिक्री कर सकेंगे

सरकार ने फरवरी में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के जरिए बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सिर्फ वो ही यूजर क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन कर पा रहे थे जिनका विदेश में खाता है। ऐसे में यूनोकॉइन ने बिटकॉइन एटीएम का रास्ता निकाला। क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज यूनोकॉइन ने देश का पहला बिटकॉइन एटीएम शुरू किया है। इसकी स्थापना बेंगलुरु में की गई है। इसके जरिए बिटकॉइन की खरीद और बिक्री की जा सकती है। यूनोकॉइन और इसकी यूनिट यूनोडेक्स के ग्राहक हर रोज एटीएम से 1,000 से 10,000 रुपए तक कैश जमा और निकासी कर सकते हैं। खाते में जितनी राशि होगी उससे क्रिप्टोकरंसी की खरीद कर सकेंगे। बिटकॉइन एटीएम में डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

बिटकॉइन एटीएम से पैसे निकालने के लिए ग्राहकों को यूनोकॉइन की बेवसाइट या मोबाइल ऐप पर रिक्वेस्ट देनी पड़ेगी। यूजर को 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर भेजा जाएगा। रेफरेंस नंबर और ओटीपी के जरिए ग्राहक बिटकॉइन एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।

यूनोकॉइन ईथरियम में और यूनोडेक्स रिपल और लाइनकॉइन समेत 30 दूसरी क्रिप्टोकरंसी में डील करता है। यूनोकॉइन के फाउंडर और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने कहा, 'हमारे पास 13 लाख कस्टमर्स का यूजरबेस है और हमें उम्मीद है कि ऐसे एटीएम बैन की मार झेल रहे क्रिप्टोकरंसी के ग्राहकों को राहत देंगे।'

यूनोकॉइन के सीईओ और फाउंडर सात्विक विश्वनाथ का कहना है कि सरकार के बैन लगाने से पहले गिफ्ट कार्ड, बुक, सीडी गेम्स और बस टिकट खरीदने में बिटकॉइन का इस्तेमाल हो रहा था। लेकिन, अब भारतीय विदेश में ही इसका इस्तेमाल कर पाते हैं।

विश्वनाथ के मुताबिक ज्यादातर ग्राहक निवेश के तौर पर क्रिप्टोकरंसी खरीदते हैं। ताकि, वैल्यू बढ़ने पर उसे बेचकर मुनाफा कमा सकें। सरकार के बैन लगाने के बाद यूनोकॉइन के यूजर की संख्या में 18% इजाफा हुआ है।

बेंगलुरु के बाद यूनोकॉइन दिल्ली और मुंबई में भी बिटकॉइन एटीएम शुरू करना चाहता है। दिसंबर 2013 में यूनोकॉइन की शुरुआत हुई थी।

बैन से पहले भारतीय कस्टमर बिटकॉइन का इस्तेमाल Nafa.in वेबसाइट पर गिफ्ट कार्ड खरीदने, किताबें, म्यूजिक सीडी और गेम्स वगैरह खरीदने में कर सकते थे। मगर अब बैन के बाद वे इसे विदेश में जापान जैसे देश में इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां बिटकॉइन के जरिए मूवी टिकट, खाने का बिल और एयरलाइन का टिकट खरीदा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल