Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Assembly Elections: नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी दीदी, 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; 100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (West Begnal Assembly election 2021) के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा उम्मीदवारों की अपनी पूरी सूची शुक्रवार को एक साथ जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 3:01:34

 Bengal Assembly Elections: नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी दीदी, 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; 100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (West Begnal Assembly election 2021) के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा उम्मीदवारों की अपनी पूरी सूची शुक्रवार को एक साथ जारी कर दी है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आज, हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं जिसमें 50 महिलाएं, 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। उत्तर बंगाल की 3 सीटों पर, हमने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ूंगी। बता दे, पश्चिम बंगाल में इस बार 8 चरणों में वोटिंग की जाएगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होगी। पश्चिम बंगाल में भी काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।
100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के

TMC की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा है। ममता बनर्जी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस किसी के साथ समझौता नहीं करने वाली है। खबर है कि जमीनी स्तर पर छवि और भ्रष्टाचार मुक्त चेहरे को महत्व दिया जा रहा है। लिस्ट में कई स्टार उम्मीदवार भी हैं। कम से कम 100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। इनमें से 30 की उम्र 40 साल से कम है। 65 सीटों पर अनुसूचित समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। यानी अनुसूचित उम्मीदवार न केवल आरक्षित सीटों पर बल्कि अन्य सीटों से भी चुनाव लड़ रहे हैं। तृणमूल के 50 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। कई मंत्रियों का भी टिकट काटा गया है। भाजपा नेता शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी को भी तृणमूल ने टिकट दिया है। सूची जारी करने से पहले ममता पार्टी की इलेक्शन कमेटी में शामिल शीर्ष नेताओं के साथ टिकट बंटवारे पर चर्चा की। इसके बाद सूची जारी की है।

उधर, भाजपा भी बंगाल में आज पहले व दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 60 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट बंटवारे को लेकर एक दिन पहले दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के नेता भी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका