न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : मधुमक्खियों के झुंड ने किया शवयात्रा पर हमला, घायल हुए 50 से ज्यादा लोग

एक हादसा जोधपुर के खारिया खंगार में देखने को मिली जहां एक वृद्धा की शवयात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में लगभग पचास-साठ व्यक्ति घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 12:41:26

जोधपुर : मधुमक्खियों के झुंड ने किया शवयात्रा पर हमला, घायल हुए 50 से ज्यादा लोग

जानवरों के हमले से अक्सर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। ऐसा ही एक हादसा जोधपुर के खारिया खंगार में देखने को मिली जहां एक वृद्धा की शवयात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में लगभग पचास-साठ व्यक्ति घायल हो गए। आठ-दस की स्थिति गंभीर है। इनमें तीन को जोधपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करणाराम सारण की मां जसी देवी का निधन हो गया। दाह संस्कार के लिए परिवार जन व ग्रामीण श्मशान घाट ले जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हमला होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जिसे जहां भी जगह मिली उस तरफ दौड़ गया। लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। लोगों ने आसपास के घरों में घुसकर व गांव के सार्वजनिक तालाब में कूदकर मधुमक्खियों से पीछा छुड़वाया। कई लोग घायल होकर रास्ते में ही गिर पड़े। जिसकी सूचना खारिया खंगार बिरला व्हाइट स्थित आदित्य बिरला केयर सेंटर हॉस्पिटल में दी गई। जहां से एंबुलेंस भेजी गई।

लोगों को एंबुलेंस में व कई लोग अपने निजी वाहन से अस्पताल की तरफ दौड़े। एक साथ इतने लोगों को घायल देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों को जहां भी जगह मिली वहां बेड और फर्श पर लिटाया गया। बिरला वाइट हॉस्पिटल के डॉ सीपी माथुर, गणपत सिंह राजपुरोहित वह उनके स्टाफ ने इलाज किया। गंभीर घायल सुमित सारण, रामनारायण सारण व रजनीश लामरोड को जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी का उपचार कर उन्हें घर भेजा। वहीं, बाद में अंतिम संस्कार पांच छह लोगों ने जाकर किया। अस्पताल में सरपंच प्रमिला चौधरी भी हाल चाल पूछने आईं।

बैंकुठी निकाली, ध्वजा के बांस से छिड़ा छत्ता

ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा की बैंकुठी निकाली जा रही थी। बैंड बाजा भी थे। बैंकुठी के ऊपर ध्वजा के रूप में एक लंबा बांस था। बताया जा रहा है कि वह बांस मार्ग के पास स्थित पेड़ की टहनियों से जा टकराया। इसी टहनी पर मधुमक्खियों का छत्ता था। छत्ते के छिड़ते ही मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ी। बैंकुठी को भी छोड़कर लोग बचने के लिए इधर उधर छिप गए। लेकिन मधुमक्खियां उनके पीछे भागती रही। दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। लोगों को अस्पताल पहुंचाने के करीब आधा घंटे बाद मधुमक्खियां शांत हुई तब जाकर पांच छह लोग अंतिम संस्कार कर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?