बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को श्राइन बोर्ड, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, सीआरपीएफ-पुलिस और लेफ्टिनेंट गवर्नर के बीच हुई अहम बैठक में यात्रा रद्द कराने का फैसला लिया गया। 5 जुलाई को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर जीसी मुरमू ने पवित्र गुफा में प्रथम दर्शन किए थे। उनका कहना था कि कोरोना के चलते जो हालात हैं, उनमें यात्रा करवाना मुश्किल है।
बर्फ़ानी बाबा के दरबार में आरती करते हुए रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh. वे कल श्री अमरनाथजी के दर्शन करने पवित्र गुफा पहुँचे थे। pic.twitter.com/jP7HdQv
बता दें कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन अब यात्रा को रद्द करने का औपचारिक ऐलान हो चुका है। इससे पहले यात्रा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी। याचिका अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ने दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि अमरनाथ यात्रा में सालाना 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचते हैं। इतनी संख्या में लोगों के आने से कोरोना फैलने का खतरा बना रहेगा। श्राइन बोर्ड ने कहा कि हम लाखों भक्तों की भावनाओं के बारे में जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। बोर्ड सुबह और शाम की आरती का लाइव टेलीकास्ट जारी रखेगा। इसके अलावा पारंपरिक अनुष्ठानों को भी पहले की तरह जारी रखा जाएगा।
Feeling extremely blessed after praying at Shri Amarnathji Holy Cave in Jammu and Kashmir.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 18, 2020
बर्फ़ानी बाबा की जय! pic.twitter.com/Ib5jgLUpkt














