न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बरेली : एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित, नोएडा से लौटा था युवक

बरेली में कोरोना वायरस का चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक ही परिवार में 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 12:49:23

बरेली : एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित, नोएडा से लौटा था युवक

बरेली में कोरोना वायरस का चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक ही परिवार में 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार के युवक को सबसे पहले कोरोना हुआ था और फिर परिवार के बाकी सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। बरेली में मंगलवार सुबह आई इस रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है। इस परिवार के युवक को सबसे पहले कोरोना हुआ था। यह युवक जिले का पहले कोरोना पॉजिटिव केस था। फिलहाल सभी पॉजिटिव लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। हालांकि युवक के दो साल के बेटे और परिवार के दो अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से परिवार ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

सुभाष नगर इलाके में रहने वाला यह युवक 22 मार्च को नोएडा से लौटा था। युवक की तबीयत खराब थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारंटाइन करके जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा था। बीते शनिवार की देर रात युवक की जांच रिपोर्ट आई थी। इधर युवक को आइसोलेशन में रखकर उसका इलाज शुरू किया गया। वहीं उसके संपर्क में रहे परिवार के अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

लखनऊ भेजे गए युवक के परिवार के सैंपल की जांच मंगलवार की सुबह आई। जांच रिपोर्ट में परिवार के पांच सदस्यों, युवक की पत्नी, माता, पिता, भाई और बहन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। परिवार के छह लोगों में कोरोना होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे इलाके को सैनेटाइज किया। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा से लौटने के बाद युवक को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया था, जिससे वह किसी और के संपर्क में नहीं आ पाया।

बता दे, इससे पहले मेरठ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था यहां एक एक शख्स महाराष्ट्र से लौटा था। वह कोरोना पॉजिटिव था और धीरे-धीरे 13 लोग संक्रमित हो गए। बाद में मेरठ में यह आंकड़ा 19 तक पहुंच गया। सोमवार को मेरठ के एक ही परिवार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। यह उसी परिवार के थे जिसमें पहले पांच लोगों को कोरोना हुआ था। कुल मिलाकर परिवार में 13 लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया है। बाद में जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया। अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ और लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। परिवार में चेन ऑफ ट्रांसमिशन से बाकी लोगों को ट्रेस किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका