न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थामा 'कमल', कहा - PM मोदी के साथ काम करके अच्छा लगेगा

बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल अब पॉलिटिक्स में पारी खेलने को तैयार हैं। वह आज बीजेपी में शामिल हो गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 1:25:02

बैडमिंटन खिलाड़ी  साइना नेहवाल ने थामा 'कमल', कहा -  PM मोदी के साथ काम करके अच्छा लगेगा

बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल अब पॉलिटिक्स में पारी खेलने को तैयार हैं। वह आज बीजेपी में शामिल हो गईं। 29 साल की साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने की वजह पीएम मोदी हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। साइना नेहवाल ने कहा आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा। साइना ने कहा, 'मोदी ने खेल को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया शुरू करना अच्छा काम है।' मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं।

दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं।साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

हैदराबाद में रहते हुए बैडमिंटन जगत में बड़ा नाम कमाने वाली साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली साइना पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना के पास 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब है। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर