न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में वृक्षासन करते दिखेंगे बाबा रामदेव, लगेगा मोम का पुतला

योगगुरु और पतंजलि योगपीठ के कर्ताधर्ता बाबा रामदेव का अब दिल्ली स्थित प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में पुतला लगने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 12:14:43

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में वृक्षासन करते दिखेंगे बाबा रामदेव, लगेगा मोम का पुतला

योगगुरु और पतंजलि योगपीठ के कर्ताधर्ता बाबा रामदेव का अब दिल्ली स्थित प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में पुतला लगने जा रहा है। इसके लिए लंदन में मौजूद रामदेव से मैडम तुसाद स्टूडियो की टीम ने मुलाकात की और उनके कद-काठी की नाप के साथ-साथ उनके चेहरे के भावों को भी रेकॉर्ड किया गया है। बता दे, उनसे पहले स्वामी विवेकानंद का पुतला यहां लगाया जा चुका है। रामदेव ने कहा कि उन्होंने म्यूजियम में पुतला लगाने के लिए सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि इससे पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटकों में योग और योगी के चरित्र के बारे में जानने की उत्सुकता जाग सकेगी। ऋषियों के साइंटिफिक, सेक्यूलर और सार्वभौमिक ज्ञान का प्रचार होना चाहिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा रामदेव का जो पुतला म्यूजियम में लगाया जाएगा, वह भी मोम का ही बना होगा और इसमें वह वृक्षासन मुद्रा में नजर आएंगे। गौरतलब है कि योगगुरु से पहचान बनाने वाले रामदेव आज एक बहुत बड़े बिजनस ग्रुप के कर्ताधर्ता हैं। इसके अलावा रामदेव राजनीति में भी काफी हस्तक्षेप और प्रभाव रखते हैं। बता दें कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में सात हिस्से बनाए गए हैं। रामदेव की मूर्ति फन ऐंड इंटरैक्टिव जोन में लगाई जाएगी। यहां आने वाले दर्शक उनकी मूर्ति के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। बाबा रामदेव ने इस बारे में कहा, 'मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। उनकी टीम बहुत प्रभावशाली है। मैं भी अपनी मूर्ति देखने के लिए उत्साहित हूं।' गौरतलब है कि मूर्ति तैयार करने के लिए उनकी 200 से ज्यादा तस्वीरें ली गईं और उनकी भाव-भंगिमाओं को भी रिकॉर्ड किया गया।

नई दिल्ली म्यूजियम को सात खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें इतिहास, खेल, संगीत, फिल्म और राजनीतिक जगत की मशहूर 51 हस्तियों के मोम से बने पुतलों को रखा गया है। सलमान खान, टॉम क्रूज, राज कपूर, रणबीर कपूर, नरेंद्र मोदी, खेल खंड में मेरी कॉम, डेविड बेकहम, मिल्खा सिंह और उसैन बोल्ट के साथ ही भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और सचिन तेंदुलकर भी हैं। इतिहास के खंड में महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, एपीजे अब्दुल कलाम और मोदी के मोम के पुतले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत