न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक मंदी पर बाबा रामदेव की सरकार को सलाह - महंगाई और रोजगार पर काम करे

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सरकार को सलाह दे ही दी। बाबा रामदेव शुक्रवार को बयान दिया कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 1:33:50

आर्थिक मंदी पर बाबा रामदेव की सरकार को सलाह - महंगाई और रोजगार पर काम करे

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। दुनिया की कई बड़ी एजेंसियों ने भारत की GDP के अनुमान को घटाया है। भारत की जीडीपी एक वक्त लगातार 7% से तेज चल रही थी, वो अनुमान अब 5% के नीचे चला गया है। इस बात को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को लगातार निशाने पर ले रहा है। वहीं अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सरकार को सलाह दे ही दी। बाबा रामदेव शुक्रवार को बयान दिया कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए। रामदेव ने कहा कि अभी देश में महंगाई और बेरोजगारी पर काम करना जरूरी है। हालाकि, इसके साथ ही बाबा रामदेव ने विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें देश का फायदा देखना चाहिए और हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए हैं लेकिन हमें इसपर ध्यान देना होगा।

इस दौरान उन्होंने देश में जारी कई प्रदर्शनों के मसले पर अपनी बात रखी। योगगुरु ने कहा कि जो भी प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है। ये देश हर किसी का है। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर भी बाबा रामदेव ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कई बार यह बात कह चुके है कि इससे देश के नागरिकों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। CAA पर जो प्रदर्शन हो रहा है उसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों और विदेशियों का हाथ है, ताकि देश में हिंसा जैसा माहौल पैदा हो जाए।

बाबा रामदेव ने कहा कि मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देशों ने भारत को लेकर गलत बयान दिए, इसी वजह से भारत सरकार ने सख्त कार्रवाई की। आज भी देश में 50 हजार करोड़ से अधिक का निवेश विदेशी कंपनियों का है। रामदेव ने कहा कि शिक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में अभी भी हम गुलामी का शिकार हो रहे हैं।

जनसंख्या नियंत्रण के मसले पर उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कदम बढ़ाने चाहिए क्योंकि जमीन या रिसॉर्स को बढ़ाना तो संभव नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर