न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वामी रामदेव धनतेरस पर लॉन्च करेंगे पतंजलि की 'संस्कारी जींस'

धनतेरस के दिन बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) पतंजलि ( Patanjali ) परिधान के नाम से गारमे्ंटस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Nov 2018 12:10:38

स्वामी रामदेव धनतेरस पर लॉन्च करेंगे पतंजलि की 'संस्कारी जींस'

धनतेरस के दिन बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) पतंजलि ( Patanjali ) परिधान के नाम से गारमे्ंटस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के दिन बाबा रामदेव कई राज्यों में एकसाथ पतंजलि जींस ( Patanjali Jeans ), कुर्ता, बच्चों के कपड़े के साथ साड़ी लांच करने जा रहे हैं। अपनी नई बिजनेस को लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि धनतेरस के मौके पर पतंजलि एक नई बिजनेस की शुरुआत कर रहा है। इससे लोगों को सस्ते और अच्छे वस्त्र मिलेंगे और इस तरह से करीब 3000 समानों की सीरीज एक साथ पतंजलि लांच करने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में इसका एक मेगा शोरूम शुरू हो रहा है। पिछले दिनों पतंजलि के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि जींस इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि उसे भारतीय समाज से अलग नहीं किया जा सकता है। पतंजलि के मुताबिक उसकी जींस की स्टाइल, डिजाइन और फैब्रिक में भारतीयता होगी। उनका दावा है कि ये बहुत अधिक आरामदायक होगी। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में कंपनी मेट्रो और नॉन मेट्रो शहरों में 100 स्टोर खोलेगी।

बाबा रामदेव गारमेंट्स बिजनेस में उतरने से पहले डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेश शुरू कर चुके हैं। पतंजलि दूध की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। गारमेंट्स बिजनेस खोलने के लिए उन्होंने इसकी प्रक्रिया बहुत पहले शुरू कर दी थी। कुछ महीने पहले उन्होंने पतंजलि परिधान के लिए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने के लिए आवेदन मांगा था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। पतंजलि परिधान का आउटलेट देश के अलग-अलग शहरों में खुलने जा रहा है। अगर आप पतंजलि का आउटलेट खोलना चाहते हैं तो इसके के सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपके पास कम से कम 2 हजार स्क्वायर फीट की जगह हो। इसके अलावा आपका गारमेंट्स और टेक्सटाइल बिजनेस में अनुभव भी जरूरी है।

जानकारी के मुताबिक, पतंजलि परिधान के अंतर्गत योग, स्पोर्ट्स और साड़ियां मिलेंगी। इसके अलावा शादी के कपड़ों की भी पूरी रेंज होगी। कुल मिलाकर पतंजलि स्टोर में आपको जरूरत के सभी कपड़े मिल जाएंगे। ऐसी भी खबर है कि पतंजलि परिधान के साथ जूते और चप्पल भी मिलेंगे। बाबा रामदेव का कहना है कि हमारा देसी पतंजलि परिधान विदेशी ब्रांड को टक्कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत